Monday, September 28, 2026
Homeहिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश मेडिकल रिप्रेजेंटेटिवस एसोसिएशन ने मंडी में चार श्रम संहिताओं में...

हिमाचल प्रदेश मेडिकल रिप्रेजेंटेटिवस एसोसिएशन ने मंडी में चार श्रम संहिताओं में श्रमिकों के संवैधानिक अधिकारों बारे विशेष शैक्षाणिक कार्यक्रम का आयोजन किया |

ठाकुर दास उप संपादक हिमाचल प्रदेश |हिमाचल प्रदेश मेडिकल रिप्रेजेंटेटिवस एसोसिएशन ने साक्षरता भवन सोली खड मंडी में चार श्रम संहिताओं के माध्यम से श्रमिकों के संवैधानिक अधिकारों के हमलों के विरोध में एक विशेष शैक्षाणिक कार्यक्रम का आयोजन किया। इस शैक्षणिक सभा को दवा प्रतिनिधियों के अखिल भारतीय संगठन एफ एम आर ए आई के आखिल भारतीय सचिव शेषनाथ तिवारी व उपाध्यक्ष शिव कुमार ने प्रदेश भर से आए एच पी एम आर ऐ के 65 सदस्यों को केंद्र सरकार द्वारा पारित इन चार श्रम संहिताओं के कुप्रभावों के बारे में विस्तार से अवगत कराया। इस अवसर पर सी आई टी यू के अखिल भारतीय सचिव डा. कश्मीर सिंह ठाकुर ने सम्मेलन में आए सदस्यों को इन श्रम संहिताओं का मजदूरों के अधिकारों पर हमला बताया। डॉ कश्मीर सिंह ने बताया कि इन श्रम संहिताओं के विरोध में पूरे देश भर के सभी मज़दूर संगठन व उनके सभी सदस्य पहली और दो दिसम्बर 2026 को दिल्ली का घेराव करने पहुंच रहे हैं ताकि देश की सरकार को इन श्रम संहिताओं को वापिस लेने व पुराने श्रम कानूनों को फिर से लागू करने को झुकाने लिए मजबूती से विरोध कर मजबूर किया जाएगा। यह समय मजदूर वर्ग के पलटवार करने का समय है और अभी नहीं तो कभी नहीं की रणनीति पर चलते हुए इन श्रम संहिताओं को किसी भी सूरत में लागू नहीं करने देंगे

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments