मूकनायक/यशपाल सोलंकी भरतपुर/राजस्थान
क्रांति उदय फाउंडेशन की ओर से महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता को लेकर सपेरा बस्ती, भरतपुर में निःशुल्क सेनेटरी पैड्स वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान जरूरतमंद महिलाओं एवं बालिकाओं को सेनेटरी पैड्स वितरित किए गए तथा मासिक धर्म स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।
संस्था अध्यक्ष विशाल लावनिया ने बताया कि महिलाओं के स्वास्थ्य और स्वच्छता को लेकर समाज में जागरूकता बढ़ाना बेहद आवश्यक है। संस्था द्वारा भविष्य में भी जरूरतमंद महिलाओं तक स्वच्छता संबंधी सुविधाएं पहुंचाने के लिए ऐसे अभियान जारी रखे जाएंगे।
अर्चना चतुर्वेदी ने बताया कि मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता का विशेष ध्यान रखना महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने महिलाओं से स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने और अन्य महिलाओं को भी जागरूक करने की अपील की।
कार्यक्रम में सन्नी कुरैशी, शिवम भारद्वाज, रिया, आकाश शर्मा एवं रुद्र प्रताप सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
क्रांति उदय फाउंडेशन — “एक बदलाव, भरतपुर की ओर”

