Friday, November 20, 2026
Homeराजस्थानशिक्षक की विदाई बनी समाजसेवा की मिसाल, सेवानिवृत्ति पर 1,65,200 रुपये की...

शिक्षक की विदाई बनी समाजसेवा की मिसाल, सेवानिवृत्ति पर 1,65,200 रुपये की सहयोग राशि भेंट

मूकनायक/राम लाल यादव संपादक राजस्थान

रैयाना/राजस्थान

एक शिक्षक जब विद्यालय से सेवानिवृत्त होता है, तो उसकी सरकारी सेवा भले ही समाप्त हो जाती है, लेकिन उसके ज्ञान, संस्कार और समाज निर्माण की यात्रा कभी समाप्त नहीं होती। राजस्थान की धरती पर एक ऐसा ही भावुक और प्रेरणादायी नजारा देखने को मिला, जहाँ वरिष्ठ अध्यापक रूपलाल यादव की सेवानिवृत्ति को केवल विदाई समारोह नहीं, बल्कि सामाजिक सहयोग और जनसेवा के महोत्सव में बदल दिया गया।

रैयाना एवं आमजा की धरती पर आयोजित इस समारोह में विभिन्न विद्यालयों, सामाजिक संस्थाओं और ग्रामीण विकास हेतु 1 लाख 65 हजार 200 रुपये की सहयोग राशि विभिन्न स्कूलों एवं सामाजिक क्षेत्रों में भेंट की गई।

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रैयाना में वरिष्ठ अध्यापक रूपलाल यादव की सेवानिवृत्ति के अवसर पर भावुकता, सम्मान और सामाजिक एकजुटता का अनूठा संगम देखने को मिला। समस्त स्कूल स्टाफ एक ही ड्रेस कोड में नजर आया, जिसकी शुरुआत का श्रेय रूपलाल यादव को दिया गया। बच्चों द्वारा भावुक मन से तोहफे एवं मंगल वाचन से विदाई दी गई। संपूर्ण स्कूल स्टाफ ने विशाल और शानदार आयोजन कर खुशी तथा गमगीन माहौल में शानदार विदाई दी। कई गणमान्य नागरिक, सरपंच एवं विशिष्ट लोग इस मौके के गवाह बने।

समारोह में शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, ग्रामीणों और विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लेकर रूपलाल यादव के सेवाकाल को याद किया और उनके भावी जीवन के लिए स्वस्थ, सुखद एवं मंगलमय शुभकामनाएँ व्यक्त कीं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता बाबूलाल चरपोटा ने की। समारोह में मुख्य अतिथि एवं सेवानिवृत्त होने वाले वरिष्ठ अध्यापक रूपलाल यादव सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

बांसवाड़ा जिले के यादव समाज के 18 परगनों एवं डूंगरपुर जिले के कई परगनों के सम्मानित पटेलों एवं शिक्षा क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए अध्यापकों को पगड़ी एवं फूल मालाओं से मंच पर सम्मानित किया गया।

विशिष्ट अतिथियों में रमेश डोडियार, किशनलाल पाटीदार, ध्रुवशंकर पाटीदार, ठाकुर राघवेन्द्र सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, महेन्द्रसिंह झालो का गडा, भूरालाल, गौतमलाल, नीलेश कटारा, राजपाल राठौड़, लालजी, देवा और शंकरलाल सहित अन्य गणमान्यजन एवं सैकड़ों छात्र, ग्रामीण एवं सामाजिक लोग शामिल रहे।

सम्मान के साथ समाजसेवा का संकल्प

इस समारोह की सबसे खास बात रही – सम्मान के साथ समाजसेवा का संकल्प। आमतौर पर सेवानिवृत्ति समारोह में शिक्षक को विदाई दी जाती है, लेकिन रैयाना में आयोजित इस कार्यक्रम ने सामाजिक सहयोग को भी विशेष महत्व दिया।

सहयोग राशि का विवरण – कुल राशि ₹1,65,200

  • सीनियर रैयाना विद्यालय – ₹51,000
  • सीनियर आमजा विद्यालय – ₹21,000
  • अम्बेडकर सेवा संस्थान परतापुर – ₹21,000
  • संपादक एवं महंत रामलाल यादव / महंत रामानंद साहेब झडस को भेंट – ₹11,000
  • गर्ल्स सीनियर स्कूल – ₹10,000
  • धारकुंड माता ट्रस्ट सोसायटी – ₹11,000
  • गुरु रैदास मंदिर निर्माण परतापुर – ₹11,000
  • अन्य सहयोग: सीनियर स्कूल आंजना ₹5,000, सीनियर स्कूल कुवानिया ₹5,000, उच्च प्राथमिक विद्यालय गुलाबपुरा ₹5,000, उच्च प्राथमिक विद्यालय रातड़िया ₹5,000, प्राथमिक विद्यालय रातड़िया ₹2,100, प्राथमिक विद्यालय ईश्वरपुरा ₹2,100 तथा गाँव आमजा यादव समाज हेतु ₹5,000

समारोह में वक्ताओं ने कहा कि सेवानिवृत्ति किसी शिक्षक की यात्रा का अंत नहीं, बल्कि जीवन के एक नए अध्याय की शुरुआत है। एक शिक्षक केवल किताबों का ज्ञान नहीं देता, बल्कि विद्यार्थियों में संस्कार, आत्मविश्वास, अनुशासन और जिम्मेदारी की भावना भी विकसित करता है।

कार्यक्रम का संचालन विजयगिरी गोस्वामी एवं मूकनायक के संपादक रामलाल यादव ने किया। समारोह का समापन रूपलाल यादव के सम्मान, शुभकामनाओं तथा उपस्थित अतिथियों और सहयोगी संस्थाओं के प्रति आभार व्यक्त करने के साथ हुआ।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments