विश्व साक्षरता दिवस पर डॉ. अंबेडकर युवा मंच ने कराया सांस्कृतिक कार्यक्रम
मूकनायक |स्वराज मेश्राम | बिलासपुर। विश्व साक्षरता दिवस के अवसर पर डॉ. अंबेडकर युवा मंच, बिलासपुर द्वारा “साक्षर से शिक्षित की ओर” थीम पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अंबेडकर स्कूल, मगरपारा, बिलासपुर में किया गया। साक्षर से शिक्षित की ओर के 9वें स्थापना दिवस समारोह के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों ने नृत्य एवं अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से शिक्षा और साक्षरता के महत्व का संदेश दिया।
आयोजकों ने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखने तक सीमित नहीं है, बल्कि शिक्षा के माध्यम से व्यक्ति और समाज को जागरूक एवं सशक्त बनाना इसका व्यापक उद्देश्य है। कार्यक्रम के दौरान बच्चों की प्रस्तुतियों की उपस्थितजनों ने सराहना की।



