Tuesday, September 29, 2026
Homeराजस्थानरेलवे सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए SLSCR की बैठक, एजेंसियों के...

रेलवे सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए SLSCR की बैठक, एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय पर जोर

मूकनायक / रिपोर्टर धर्मवीर गौतम / हिंडौन सिटी- जयपुर

जयपुर। रेलवे सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में पुलिस मुख्यालय में स्टेट लेवल सिक्योरिटी कमेटी फॉर रेलवेज (SLSCR) की उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में रेलवे सुरक्षा से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई और सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देशों पर मंथन किया गया।

महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) पुलिस, राजस्थान संजय कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में एडीजीपी रेलवे सुष्मित विश्वास सहित रेलवे सुरक्षा से जुड़ी विभिन्न एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में जीआरपी, आरपीएफ, आईबी, डीएफसीसी और स्थानीय पुलिस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने, त्वरित सूचना आदान-प्रदान तथा संयुक्त कार्रवाई को अधिक प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया गया।

बैठक में रेलवे ट्रैक से लेकर स्टेशन तक सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने, रेलवे कॉरिडोर में मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी रोक लगाने तथा रेलवे स्टेशनों पर कार्यरत वेंडर्स के शत-प्रतिशत सत्यापन को लेकर चर्चा की गई। इसके साथ ही सीसीटीवी कैमरों तथा बैग और पार्सल स्कैनर जैसी आधुनिक तकनीकों के विस्तार पर भी जोर दिया गया।

अधिकारियों ने साइबर अपराध, चाइल्ड ट्रैफिकिंग, जहरखुरानी और रेलवे से जुड़े अन्य अपराधों की रोकथाम के लिए विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के बीच संयुक्त कार्रवाई को मजबूत करने पर भी चर्चा की। इसके अलावा संवेदनशील रेलवे सेक्शन और महत्वपूर्ण रेलवे परिसंपत्तियों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई।

बैठक में अधिकारियों ने रेलवे सुरक्षा से जुड़े मामलों में प्रो-एक्टिव पुलिसिंग, आधुनिक तकनीक और विभिन्न एजेंसियों के समन्वित प्रयासों के माध्यम से सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। अधिकारियों के अनुसार, इन प्रयासों से राजस्थान में रेलवे यात्रियों, रेलवे परिसंपत्तियों और रेलवे नेटवर्क की सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ किया जा सकेगा।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments