छत्रपति शिवाजी महाराज, राष्ट्रपिता ज्योतिबा फुले एवं जननायक बिरसा मुंडा की जयंती को समर्पित यात्रा का उद्घाटन
मूकनायक समाचार / सत्यशील गोंडाने / बालाघाट
बालाघाट। मूलनिवासी बहुजन समाज की एकता और सामाजिक जागरूकता को लेकर भारत मुक्ति मोर्चा, राष्ट्रीय आदिवासी एकता परिषद एवं राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार 11 सितंबर 2026 को “मूलनिवासी बहुजन समाज जोड़ो यात्रा” का भव्य आयोजन किया गया।
यह यात्रा छत्रपति शिवाजी महाराज की 400वीं, राष्ट्रपिता ज्योतिबा फुले की 200वीं एवं जननायक बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती को समर्पित रही। कार्यक्रम का आयोजन क्रांतिज्योति सावित्रीबाई फुले कन्या छात्रावास, जननायक बिरसा मुंडा चौक, बालाघाट में हुआ।
*कार्यक्रम में* भारत मुक्ती मुख्य नेतृत्व में, चौधरी विकास पटेल, राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा और मा. वीरसिंह राणा, राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय आदिवासी एकता परिषद सह-नेतृत्व में शामिल रहे।
कार्यक्रम के उद्घाटक मा. विकास खाण्डेलकर, कार्यकारी प्रांताध्यक्ष BIN गोंडवाना प्रांत, जबलपुर रहे।
*मुख्य अतिथि के रूप में उमेद लिल्हारे, पूर्व जिलाध्यक्ष लोधी महासभा, नरेन्द्र धुवारे, संयोजक कलार समाज, एच. एस. मौर्य, प्रदेश संरक्षक भारत मुक्ति मोर्चा,नेतालाल ठाकरे, पूर्व अध्यक्ष कृषि उपज मंडी लालबर्रा, जनाब अकील खान, मा. बिहारी लाल उईके सहित अनेक सामाजिक प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
मार्गदर्शक के रूप में चौधरी विकास पटेल, वीरसिंह राणा, विनोद डोंगरे, राम लखन सोनी और सिद्धांत मौर्य, वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में कंचनलता लांजेवार, एड. विकास बौद्ध, आदित्य चौरे, एड. सुजीत पासी, रामराज पटेल, सरमन सिंह पटेल, करण सिंह नागपुरे और आर. एस. खन्ना नर्मदा नागवंशी, अविनाश मेश्राम, रामदास ठव्वकर, विमल नागवंशी, सहती जिले समस्त कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे जिनकी कार्यक्रम को सफल बनाने महत्वपूर्ण भूमिका रही…
कार्यक्रम में OBC जनगणना, समान नागरिक संहिता, आदिवासी धर्म कोड, SC-ST के संवैधानिक अधिकारों सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि गांव-गांव तक जागरूकता और बूथ स्तर तक संगठन ही आंदोलन की मजबूती का आधार है।
आयोजकों ने युवाओं, महिलाओं, किसानों और बेरोजगारों से इस अभियान से जुड़ने का आह्वान किया।

