स्नोर घाटी में बढ़ रहे सड़क हादसों ने बढ़ाई चिंता
ठाकुर दास मंडी हिमाचल प्रदेश । मंडी-कुल्लू फोरलेन पर पनारसा पेट्रोल पंप के समीप कल रात एक मारुति वैन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल । सूचना मिलते ही औट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, रविवार रात्रि करीब साढ़े दस बजे पनारसा क़ि तरफ से आ रही मारुति वैन HP33 E 4751 पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे खडे ट्रक से जा टकराई टककर इतनी जोरदार थी कि मारुति वैन के परखचे उड़ गए फोरलेन पर हुई इस टककर में वैन में सवार दोनों लोग गंभीर अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगवाई पहूँचाया गया जहाँ डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को कुल्लू स्तिथ क्षेत्रीय अस्पताल रैफर किया कुल्लू में निरिक्षण उपरान्त डॉक्टरों ने डोले राम पुत्र डीने राम को मृत घोषित किया | वहीं पुलिस ने बीएनएस कि धारा 281,106,और 187 एमवी एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है |
पुलिस की प्रारंभिक जांच में मृतक की पहचान वीराधार निवासी डोले राम पुत्र डीने राम उम्र 41 वर्ष के रूप में हुई है | डोले राम अपने पीछे तीन पुत्रीयों को छोड़ गया है | वहीं हादसे में दूसरा व्यक्ति करन पुत्र डाबे राम घायल अवस्था में क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में उपचाराधीन है |
गौरतलब है कि मंडी-कुल्लू फोरलेन बनने के बाद स्नोर घाटी के क्षेत्र में सड़क हादसों की संख्या लगातार बढ़ रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि तेज रफ्तार और अप्रर्याप्त सुरक्षा उपायों के अभाव में यह क्षेत्र दुर्घटनाओं का संवेदनशील स्थल बनता जा रहा है। ज्ञात हो कि कुछ समय पहले भी इसी क्षेत्र से 300 मीटर की दूरी पर लगभग तीन से चार घटनायें हुई है | जिसमें वाहनों की टक्कर से तीन व्यक्तियों की दर्दनाक मौत हुई थी

