मूकनायक/राजेश कुमार जिला ब्यूरो चीफ/बस्ती/उत्तर प्रदेश
भानुपुर। विद्युत उपकेंद्र भानुपुर ग्रामीण के पैनल में सांप घुस जाने के कारण उपकेंद्र में तकनीकी खराबी उत्पन्न हो गई है। इसके चलते उपकेंद्र से जुड़े सभी आउटगोइंग फीडरों की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई, जिससे क्षेत्र के उपभोक्ताओं को बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है।
घटना की जानकारी मिलने के बाद विद्युत विभाग की तकनीकी टीम मौके पर पहुंची और पैनल की मरम्मत एवं आवश्यक तकनीकी कार्य शुरू कर दिया गया है। विभागीय कर्मचारियों द्वारा युद्धस्तर पर काम किया जा रहा है, ताकि जल्द से जल्द विद्युत आपूर्ति बहाल की जा सके।
जेई से हुई वार्ता के अनुसार, विद्युत आपूर्ति बहाल करने का प्रयास लगातार जारी है और अगले लगभग चार घंटे में बिजली उपलब्ध होने का आश्वासन दिया गया है। हालांकि, तकनीकी खराबी की स्थिति और मरम्मत कार्य की प्रगति के आधार पर इसमें कुछ अधिक समय भी लग सकता है।
विभाग की ओर से उपभोक्ताओं से धैर्य बनाए रखने और मरम्मत कार्य में सहयोग करने की अपील की गई है। मौके पर टीम द्वारा खराबी को दूर करने का काम लगातार जारी है।
विभाग का कहना है कि तकनीकी कार्य पूरा होते ही उपकेंद्र से जुड़े सभी प्रभावित फीडरों की विद्युत आपूर्ति चरणबद्ध तरीके से बहाल कर दी जाएगी।

