Monday, September 28, 2026
Homeहिमाचल प्रदेशपनारसा जोन की U-14 छात्रों की खंड स्तरीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता...

पनारसा जोन की U-14 छात्रों की खंड स्तरीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता में नगवाई का शानदार प्रदर्शन

ठाकुर दास भारती मंडी हिमाचल प्रदेश । पीएम रावमापा पनारसा में U-14 छात्रों की खंड  स्तरीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का विधिवत समापन हो गया खेलकूद प्रतियोगिता के समापन के अवसर पर बतौर मुख्यातिथि किगस पंचायत प्रधान केसर सिंह ठाकुर उपस्तिथ हुए | पीएम श्री रावमापा पनारसा कि उप प्रधानाचार्य अनीला वर्मा ने मुख्यातिथि को टोपी व मफलर पहनाकर स्वागत किया | इस मौक़े पर स्कूल प्रबंधन कमेटी अध्यक्ष वीना कश्यप भी मौजूद रही |  इस खंड स्तरीय प्रतियोगिता में 16 रावमापा के विद्यार्थियों ने खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में शानदार प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नगवाई ने ऑलराउंड बेस्ट का खिताब अपने नाम किया।

खेल प्रतियोगिताओं में कबड्डी में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हटोन विजेता तथा रावमापा बालू उपविजेता रहा। खो-खो में रावमापा नगवाई ने प्रथम,जबकि रावमापा थलौट ने द्वितीय स्थान हासिल किया। बैडमिंटन में रावमापा कोट स्नोर विजेता और रावमापा हटोन उपविजेता रहा। वॉलीबॉल में रावमापा बालू ने प्रथम तथा रावमापा नाऊ-पनाऊ ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं योग प्रतियोगिता में रावमापा नगवाई विजेता और रावमापा पनारसा उपविजेता रहा।

सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में लोक नृत्य में रावमापा  पनारसा ने प्रथम स्थान हासिल किया। समूह गान मेंरावमापा पनारसा विजेता तथा रावमापा कोट स्नोर दूसरे स्थान पर रहा। एकांकी प्रतियोगिता में रावमापा पनारसा ने प्रथम और रावमापा कोट स्नोर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

मुख्यातिथि द्वारा कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के उत्साहवर्धन के लिए सहयोग राशि भी प्रदान की गई। मुख्य अतिथि एवं ग्राम पंचायत किगस के प्रधान केसर सिंह ने ₹21,000, ब्लैक एलईडी इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड के प्रोजेक्ट ऑफिसर ने ₹11,000 तथा ग्राम पंचायत किगस के पांच वार्ड सदस्यों ने ₹2,500 की राशि प्रदान की।

प्रतियोगिता में विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर आयोजकों, शिक्षकों और अभिभावकों ने विजेता प्रतिभागियों को बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर मुख्यातिथि के साथ स्नोर मंडल कांग्रेस के अध्यक्ष दामोदर नेगी, उपाध्यक्ष प्रेम ठाकुर, ज़िला जन शिकायत निवारण कमेटी सदस्य नरेश कुमार कुकू, दरंग अनुसूचित जाति विभाग कांग्रेस के अध्यक्ष तेज राम कौशल,मिडिया प्रभारी स्नोर विक्रांत शर्मा, आदि गणमान्य उपस्तिथ रहे | 

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments