Tuesday, September 29, 2026
Homeकरौलीकरौली: NCC की सीटें कम किए जाने के विरोध में छात्रों ने...

करौली: NCC की सीटें कम किए जाने के विरोध में छात्रों ने प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन

मूकनायक| पवन बंशीवाल/करौली/राजस्थान

करौली। राजकीय महाविद्यालय करौली में NCC की सीटें कम किए जाने के विरोध में विद्यार्थियों ने महाविद्यालय के प्राचार्य को ज्ञापन सौंपकर सीटों की संख्या पूर्ववत रखने की मांग की।

छात्रों का कहना है कि NCC में लड़कों का चयन पहले ही हो चुका है, इसके बावजूद सीटों में कटौती की जा रही है। इससे चयनित विद्यार्थियों के सामने परेशानी खड़ी हो सकती है और छात्रों में नाराजगी है।

छात्र प्रतिनिधि पीयूष शर्मा ने बताया कि कई विद्यार्थी NCC में प्रवेश लेने के उद्देश्य से दूर-दराज के क्षेत्रों से राजकीय महाविद्यालय करौली में दाखिला लेते हैं। ऐसे में सीटों में कटौती होने से विद्यार्थियों के अवसर प्रभावित हो सकते हैं।

छात्रों ने कहा कि NCC विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, व्यक्तित्व विकास और राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। ऐसे में पूर्व निर्धारित सीटों को कम नहीं किया जाना चाहिए।

ज्ञापन के माध्यम से छात्रों ने मांग की कि NCC की सीटों को यथावत रखा जाए तथा पहले से चयनित विद्यार्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए उचित निर्णय लिया जाए। साथ ही, महाविद्यालय प्रशासन से मामले को संबंधित अधिकारियों के समक्ष रखकर सीटों में कटौती के निर्णय पर पुनर्विचार कराने की मांग की गई।

इस दौरान छात्र प्रतिनिधि पीयूष शर्मा, मोहित तंवर, हरिओम सहित अन्य विद्यार्थी मौजूद रहे। छात्रों ने प्रशासन से मामले में जल्द उचित कार्रवाई की उम्मीद जताई।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments