हौसले और हुनर की जीत, शौविक ने जीता किड्स कैटेगरी का खिताब
स्वास्थ्य संघर्षों के बावजूद नन्हे शौविक ने शानदार प्रदर्शन कर जीता वैरोनिका अवार्ड

रायपुर। राजधानी रायपुर में ग्लैमरस किंग एंड क्वीन ऑफ छत्तीसगढ़ 2026—वैरोनिका अवार्ड सीजन-2 का भव्य आयोजन हुआ। इसमें बच्चों से लेकर बड़ों तक विभिन्न वर्गों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कोरबा-कुसमुंडा के नन्हे बालक शौविक सूत्रधर ने किड्स कैटेगरी में शानदार प्रदर्शन करते हुए विनर का खिताब अपने नाम किया। मंच पर उनके आत्मविश्वास और प्रतिभा ने निर्णायकों एवं दर्शकों को प्रभावित किया।
शौविक कम उम्र में स्वास्थ्य संबंधी संघर्षों से गुजर रहे हैं। इसके बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और अपनी प्रतिभा को मंच पर प्रस्तुत कर सफलता हासिल की। उनकी यह उपलब्धि संघर्ष और हौसले की प्रेरणादायी मिसाल बनी है।
शौविक की सफलता पर परिवार, शुभचिंतकों और क्षेत्रवासियों ने खुशी जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

