Tuesday, September 29, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसरधना में आज़ाद समाज पार्टी का घर-घर जनसंपर्क अभियान, शाहजेब रिजवी ने...

सरधना में आज़ाद समाज पार्टी का घर-घर जनसंपर्क अभियान, शाहजेब रिजवी ने सुनीं लोगों की समस्याएं

मूकनायक/ दुर्गेन्द्र सम्राट उप संपादक उत्तर प्रदेश मेरठ/उत्तर प्रदेश

मेरठ। आज़ाद समाज पार्टी के सरधना विधानसभा क्षेत्र में पार्टी के कार्यकर्ता एवं जनसेवी नेता शाहज़ेब रिज़वी ने शनिवार को कस्बा सरधना में घर-घर जनसंपर्क अभियान चलाया अभियान के दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना और पार्टी की नीतियों एवं सामाजिक न्याय की विचारधारा से लोगों को अवगत कराया।

शाहजेब रिजवी ने कहा कि जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझना और उनकी आवाज को मजबूती से उठाना ही उनका उद्देश्य है उन्होंने कहा कि आजाद समाज पार्टी बहुजन हिताय, बहुजन सुखाय के सिद्धांत पर चलते हुए समाज के वंचित, शोषित और जरूरतमंद वर्गों के अधिकारों की लड़ाई निरंतर लड़ रही है।

उन्होंने कहा कि राजनीति केवल चुनाव तक सीमित नहीं होनी चाहिए बल्कि जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को हर समय जनता के सुख-दुख में सहभागी बनकर कार्य करना चाहिए साथ ही उन्होंने क्षेत्रवासियों से सामाजिक एकता, लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा और समाजहित के मुद्दों पर जागरूक होकर आगे आने का आह्वान किया।

इस अवसर पर पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भी घर-घर जाकर लोगों से संपर्क किया तथा सामाजिक न्याय, समानता और बहुजन एकता का संदेश दिया कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि सरधना विधानसभा क्षेत्र में यह जनसंपर्क अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता के साथ उठाया जाएगा।

Durgendra Samrat
Durgendra Samrathttp://www.mooknayaknews.com
Durgendra Samrat मीडिया जगत का एक विश्वसनीय और प्रतिष्ठित नाम हैं वर्तमान में वे Mooknayak News में State Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं। उन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। राजनीति, चुनाव, व्यवसाय, सामाजिक मुद्दों, अपराध और जमीनी सरोकारों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी समझ और मजबूत पकड़ है निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते है।
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments