Tuesday, September 29, 2026
Homeमध्यप्रदेशविधिक साक्षरता शिविर एवं पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित, ग्रामीणों को दी कानूनी जानकारी

विधिक साक्षरता शिविर एवं पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित, ग्रामीणों को दी कानूनी जानकारी

मूकनायक/ विष्णु शिंदे/रीपोर्ट

पीपलरावां। समीपस्थ ग्राम लकुमड़ी स्थित शनिदेव धाम में माननीय राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष कपिल कुमार मेहता के मार्गदर्शन में “उल्लास—एक अभिनव प्रयोग” अभियान के अंतर्गत स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के अवसर पर वृहद विधिक साक्षरता शिविर एवं पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता शनिदेव समिति के अध्यक्ष नाथू सिंह सोनगरा ने की। मुख्य अतिथि जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश एवं तहसील विधिक सेवा समिति सोनकच्छ के अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह चौहान रहे। विशेष अतिथि न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी दशरथ सिंह भिड़े सहित वरिष्ठ अधिवक्ता नारायण सिंह भाटी, सत्यनारायण लाठी, नगेंद्र कुमार जोशी, गिरीश कुमार मुंगी, सुशील कुमार नागर, अभिभाषक संघ अध्यक्ष प्रवीण कुमार लाहोटी, उपाध्यक्ष मदन मोहन राव, सरपंच मोहनलाल परिहार, उप सरपंच शक्ति सिंह सिसोदिया सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में सभी अतिथियों का साफा बांधकर एवं पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया गया। न्यायालयीन कर्मचारियों में नजारत शाखा के बाबू राहुल का भी सम्मान किया गया।

मुख्य अतिथि राघवेंद्र सिंह चौहान ने ग्रामीणों को ईमानदारीपूर्वक अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की समझाइश दी। न्यायिक दंडाधिकारी दशरथ सिंह भिड़े ने धैर्य बनाए रखने और आपसी विवादों से दूर रहने की बात कही। वरिष्ठ अधिवक्ता सत्यनारायण लाठी ने वाहन चलाते समय ड्राइविंग लाइसेंस के महत्व तथा यातायात नियमों के पालन की जानकारी दी।

इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों एवं अतिथियों ने पौधारोपण भी किया। कार्यक्रम में मोहन सिंह लाइनमैन, मनोहर लाल जायसवाल, शिवनारायण जायसवाल, सीताराम सिंह सोनगरा, मोहन सिंह राठौड़, अरविंद सिंह बड़गूजर, लाड सिंह सिसोदिया, पहलाद गिरी गोस्वामी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

कार्यक्रम का संचालन अभिभाषक संघ के पूर्व अध्यक्ष विमल कुमार नागर ने किया। स्वागत भाषण अभिभाषक संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मदन मोहन राव ने दिया, जबकि आभार अभिभाषक संघ के सचिव अभिषेक जाजू ने माना।

ग्रामीणों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के विधिक जागरूकता कार्यक्रम लगातार आयोजित होते रहें तो गांव के छोटे-मोटे विवादों का समाधान आपसी समझ और कानूनी जानकारी के माध्यम से किया जा सकता है। इससे गांव में आपसी सौहार्द और शांति का वातावरण मजबूत होगा।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments