Tuesday, September 29, 2026
Homeकरौलीविद्यालय में किया वृक्षारोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

विद्यालय में किया वृक्षारोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

मूकनायक,पवन बंशीवाल करौली राजस्थान

महू इब्राहिमपुर। नरसिम्हा पब्लिक स्कूल महू इब्राहिमपुर में आज वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (एसीबीईओ) दयाल सोलंकी, विद्यालय के संस्थापक गजानंद सोलंकी, सामाजिक कार्यकर्ता पुष्पेन्द्र गारूवाल (करई), भाग्य सिंह मौर्य, विद्यालय का स्टाफ एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।
इस अवसर पर एसीबीईओ दयाल सोलंकी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए हम सभी को मिलकर अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए। उन्होंने कहा कि केवल पौधारोपण करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि लगाए गए पौधों का नियमित रूप से संरक्षण और देखभाल करना भी हमारी जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। विद्यार्थियों एवं उपस्थित लोगों ने पौधों की देखभाल और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का संकल्प लिया।
सामाजिक कार्यकर्ता पुष्पेन्द्र गारूवाल ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं। प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनकी जिम्मेदारी से देखभाल करनी चाहिए।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments