भारतीय मजदूर संघ ने किया जिला मुख्यालयों में विशाल प्रदर्शन
मूकनायक
कमलेश लवहात्रै
छत्तीसगढ़ प्रभारी
बिलासपुर छत्तीसगढ़
भारतीय मजदूर संघ के आह्वान पर छत्तीसगढ़ के सभी जिला मुख्यालयों में भारतीय मजदूर संघ ने 17 अगस्त को भारी संख्या में असंगठित क्षेत्र,स्कीमी वर्कर, सार्वजनिक उपक्रमों और ठेका श्रमिकों के साथ धरना प्रदर्शन के साथ जिला कलेक्टर के माध्यम से प्रधानमंत्री, केन्द्रीय श्रम मंत्री और केन्द्रीय वित्त मंत्री के नाम ज्ञापन का कार्यक्रम किया गया। उपरोक्त आंदोलन में छत्तीसगढ़ के सरगुजा से लेकर बस्तर संभाग तक सभी जिलों में मौसम के व्यवधान के बावजूद हजारों श्रमिकों ने आमसभा और रैली के माध्यम से सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। संगठन की प्रमुख मांगों में न्यूनतम वेतन 30000/ मासिक,समान कार्य समान वेतन, न्यूनतम पेंशन 7500 करने,बोनस की सीमा बढ़ाने तथा स्कीमी वर्करों को सम्मानजनक मानदेय के साथ सभी सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा न्यू लेबरकोड में आवश्यक संशोधन की मांग की है।
उपरोक्त जानकारी देते हुए भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री शंखध्वनि सिंह बनाफर ने बताया कि सभी औद्योगिक क्षेत्रों में आंदोलन में हजारों की संख्या में आंगनबाड़ी, मध्यान्ह भोजन, आशा कर्मी महिलाओं के साथ ठेका श्रमिकों ने भी बढ़ चढ़कर भाग लिया। उन्होंने कहा है कि मांगे पूरी नहीं होने पर 1 अक्टूबर को राजधानी रायपुर में लाखों श्रमिकों के साथ आंदोलन किया जाएगा।





