मूकनायक/राम लाल यादव
नई दिल्ली
बांसवाड़ा जिले के गाँव बोरी गढ़ी निवासी सामाजिक कार्यकर्ता कालूराम यादव को सामाजिक समरसता, मानव एकता और विश्व बंधुत्व के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच द्वारा “राजीव गांधी गौरव अवॉर्ड-2026” से सम्मानित किया गया।
23 अगस्त 2026 को नई दिल्ली में आयोजित सद्भावना महोत्सव में यह सम्मान प्रदान किया गया। सम्मान समारोह में नेपाल सरकार के प्रथम उपराष्ट्रपति न्यायमूर्ति परमानंद झा, राजस्थान सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह, सर्वोच्च न्यायालय, नई दिल्ली के प्रसिद्ध कानूनविद डॉ. ए.पी. सिंह, समारोह अध्यक्ष एवं सर्वोच्च न्यायालय, नई दिल्ली के प्रसिद्ध कानूनविद डॉ. एच.सी. गणेशिया तथा नेपाल के प्रथम उपराष्ट्रपति के विशिष्ट सलाहकार डॉ. कुलदीप प्रसाद शर्मा सहित गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।
सम्मान-पत्र में मंच ने कालूराम यादव के सामाजिक कार्यों, उल्लेखनीय सेवाओं और समाज में सामाजिक समरसता, मानव एकता, विश्व बंधुत्व तथा सृजनशील समाज की स्थापना के प्रयासों की सराहना की है।
कार्यक्रम में विभिन्न देशों के राष्ट्रीय ध्वजों की मौजूदगी ने समारोह को अंतरराष्ट्रीय स्वरूप प्रदान किया और “वसुधैव कुटुम्बकम्” की भावना के साथ वैश्विक भाईचारे का संदेश दिया गया।
बांसवाड़ा की धरती से नई दिल्ली के अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुँचा यह सम्मान न केवल कालूराम यादव, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है। बाँसवाडा डूंगपुर क्षेत्र की यादव समाज सहित मूकनायक परिवार ने दि बधाईयाँ ।

