Tuesday, September 29, 2026
Homeउत्तर प्रदेशप्रयागराज में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, शाहगंज में किराए के कमरे से...

प्रयागराज में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, शाहगंज में किराए के कमरे से तीन दिव्यांगों के शव बरामद

मूकनायक/ रिपोर्टर अनिकेत निषाद प्रयागराज/उत्तर प्रदेश

प्रयागराज। संगम नगरी प्रयागराज के शाहगंज थाना क्षेत्र में ट्रिपल मर्डर की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। गढ़ी कला इलाके में किराए के कमरे से तीन लोगों के शव मिलने के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार, तीनों मृतक मूकबधिर (दिव्यांग) थे और पिछले काफी समय से शाहगंज क्षेत्र में किराए पर रहकर कबाड़ बीनने का काम करते थे। तीनों के शव एक ही कमरे में पड़े मिले, जबकि कमरे में चारों ओर खून फैला हुआ था। आशंका जताई जा रही है कि धारदार हथियार से हमला कर उनकी हत्या की गई है।

फिलहाल तीनों मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और मृतकों की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।

घटना के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस हत्या के सभी संभावित पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि यदि तीनों मूकबधिर थे, तो उनकी किससे रंजिश थी और किसने इतनी बेरहमी से उनकी हत्या की। पुलिस मकान मालिक सहित आसपास के लोगों से पूछताछ कर महत्वपूर्ण सुराग जुटाने में लगी है।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले के खुलासे के लिए कई टीमें गठित कर जांच शुरू कर दी गई है।

Durgendra Samrat
Durgendra Samrathttp://www.mooknayaknews.com
Durgendra Samrat मीडिया जगत का एक विश्वसनीय और प्रतिष्ठित नाम हैं वर्तमान में वे Mooknayak News में State Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं। उन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। राजनीति, चुनाव, व्यवसाय, सामाजिक मुद्दों, अपराध और जमीनी सरोकारों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी समझ और मजबूत पकड़ है निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते है।
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments