Monday, September 28, 2026
Homeहिमाचल प्रदेशजोगिंदर नगर में क्षेत्रीय  सह सुविधा केंद्र (RCFC )के स्थानांतरण को भूख...

जोगिंदर नगर में क्षेत्रीय  सह सुविधा केंद्र (RCFC )के स्थानांतरण को भूख हड़ताल को आज 12वां दिन | 

जोगिंदर नगर में क्षेत्रीय  सह सुविधा केंद्र (RCFC )के स्थानांतरण को भूख हड़ताल को आज 12वां दिन | 

7 सितंबर को होने वाली जन आक्रोश महारैली में हिस्सा लेने पंचायत और गांव से पहूँचगे 5 हजार से ज्यादा लोग लेंगे। 

ठाकुर दास भारती मंडी हिमाचल प्रदेश | जोगिंदर नगर के हर्बल गार्डन स्थित क्षेत्रीय सह सुविधा केंद्र (RCFC) का स्थानांतरण  रोकने हेतु संघर्ष समिति के बैनर तले समस्त जोगिंदर नगर वासियों के द्वारा लड़े जा रहे आंदोलन के तहत आज भूख हड़ताल का 12वाँ दिन है। इस बीच 7 सितंबर को जोगिंदर नगर में होने वाली जन आक्रोश महारैली की हर पंचायत और गांव में जोरदार तैयारी चल रही है, जिसमें 5 हजार से ज्यादा लोग हिस्सा लेंगे। 

इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला परिषद सदस्य कुशाल भारद्वाज ने बताया कि आज भूख हड़ताल के 12वें दिन के क्रम को आगे बढ़ाने के लिए भराड़ू पंचायत से  निशा देवी व मति देवी तथा सपैड़ू  पंचायत से प्रिया व रीता देवी ने मोर्चा संभाला।  इस अवसर पर वरिष्ठ रोटेरियन अजय ठाकुर, राम लाल वालिया, सेवानिवृत डीएसपी ज्ञान ठाकुर, सेवानिवृत सहायक अभियंता शेर सिंह ठाकुर, अतिरिक्त सहायक अभियंता कांशी राम, सेवानिवृत अधीक्षक भूपेंद्र ठाकुर, व्यवसायी नरेंद्र ठाकुर, अजय बावा, विशाल शर्मा, सहायक ईटीओ तारा चंद ठाकुर, कैप्टन लाभ सिंह ठाकुर के अलावा पिछले कल भूख हड़ताल पर बैठे सपैड़ू पंचायत के प्रधान आशीष ठाकुर एवं भराड़ू पंचायत के युवाओं भरत ठाकुर, सुमित गुप्ता, साहिल ठाकुर, प्रवीण ठाकुर भी मौजूद रहे।

वरिष्ठ रोटेरियन अजय ठाकुर ने बताया कि पिछले कल हमारा एक जिसमें नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष प्यार चंद ठाकुर, गुरुशरण परमार, नरेंद्र ठाकुर, दमनदीप सिंह व कुशाल भारद्वाज के नेतृत्व में एक  प्रतिनिधिमंडल सांसद अनुराग ठाकुर से मिला तथा उन्हें ज्ञापन भी सौंपा। बातचीत के बाद अनुराग ठाकुर ने केंद्रीय आयुष सचिव से संघर्ष समिति की आज बैठक करने बारे समय मांगा, जिसके लिए आज एक प्रतिनिधि मंडल गुरुशरण परमार, बृज गोपाल अवस्थी तथा के.के.  सकलानी व अन्य लोगों की अध्यक्षता में दिल्ली में आयुष सचिव व जरूरी हुआ तो आयुष मंत्री से भी मिलेगा। 

जिला परिषद सदस्य कुशाल भारद्वाज तथा  सपैड़ू पंचायत के प्रधान आशीष ठाकुर ने समस्त जनता से आह्वान किया कि 7 सितंबर को भारी से भारी संख्या में जोगिंदर नगर पहुंचें, ताकि जोगिंदर नगर से छीने जा रहे संस्थान को बचाने के लिए एकजुट आवाज उठाई जा सके।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments