Tuesday, September 29, 2026
HomeUncategorizedकरुणा बुद्ध विहार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

करुणा बुद्ध विहार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

करुणा बुद्ध विहार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

मूकनायक

शीतल रामटेके

बिलासपुर, 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर आज करुणा बुद्ध विहार में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर स्वतंत्रता दिवस समारोह श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में समाज के अध्यक्ष श्री सारंग हुमने द्वारा ध्वजारोहण किया गया।ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित सभी उपासक-उपासिकाओं ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सामाजिक सद्भाव बनाए रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में तथागत गौतम बुद्ध के करुणा, मैत्री एवं शांति के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।
इस अवसर पर करुणा बुद्ध विहार के उपासक-उपासिकाओं में शीतल रामटेके, सपना गजभिए, उषा वाहने, विमल रंगारी, चंदा नंदगौरी, प्रकृति बौद्ध, कल्पना शेडे, सरला रामटेके, लीलाबाई रामटेके हेमा वैद्य, गोपाल पात्रे, केवल बसोड़, दुर्गेश महाजन, आनंद गलपांडे सहित बड़ी संख्या में समाज के सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन सभी उपस्थित उपासक-उपासिकाओं को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक मंगलकामनाओं के साथ किया गया।

— करुणा बुद्ध विहार, बिलासपुर

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments