Tuesday, September 29, 2026
Homeकरौलीकन्या महाविद्यालय में 'युवा मन, मानसिक स्वास्थ्य एवं नशा मुक्ति' पर संगोष्ठी...

कन्या महाविद्यालय में ‘युवा मन, मानसिक स्वास्थ्य एवं नशा मुक्ति’ पर संगोष्ठी का आयोजन, नशा मुक्ति के बताये स्मार्ट तरीके

मूकनायक /पवन बंसीवाल

करौली /राजस्थान

करौली। 18 अगस्त 2026। राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत, जिला मानसिक स्वास्थ्य इकाई के तत्वाधान में राजकीय पीजी कन्या महाविद्यालय में ‘युवा मन, मानसिक स्वास्थ्य एवं नशा मुक्ति’ विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में कॉलेज विधार्थियो के साथ मानसिक स्वास्थ्य एवं नशा मुक्ति से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की गई।
कार्यक्रम में मनोचिकित्सक डॉ. प्रेमराज मीना ने बताया कि वर्तमान समय में युवाओं विशेषकर विद्यार्थियों में करियर का दबाब, पढ़ाई का तनाव, अकेलेपन की भावना और सोशल मिडिया के अत्यधिक प्रभाव से गुस्सा, चिड़चिड़ापन, सहनशीलता का अभाव, चिंता, आत्म हानि एवं अवसाद जैसी प्रवृतिया तेजी से बढ़ रही है। वर्तमान समय मे तेजी से बढ़ती मानसिक एवं भावनात्मक समस्याओं का समय पर उचित समाधान न मिलने पर कुछ युवा जल्द ही नशे की लत मे शामिल हो जाते है। मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं को समय पर जानना, पहचानना एवं उनका उचित प्रबंधन करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को मन की बातें दोस्तों, परिवारजनों, जानकारों से शेयर करने, नशीले पदार्थो से दूर रहने एवं सोशल मीडिया का घरवालों की निगरानी में सीमित उपयोग करने की सलाह दी।
साइकेट्रिक नर्स गौरव गोयल ने प्रभावी नशामुक्ति हेतु नशा मुक्ति के पांच स्मार्ट तरीके बताए। सीआरए गौरव शर्मा ने विद्यार्थियों को पढ़ाई से संबंधित समस्याओं या तनाव की स्थिति में घर बैठे भी मोबाइल पर ‘टेली मानस हेल्पलाइन’ नंबर 14416 पर कॉल करके परामर्श लेने की जानकारी प्रदान की।
इस अवसर पर प्रिंसिपल ऋषि कुमार शर्मा ने विधार्थियो को नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान की जानकारी प्रदान कर नशीले पदार्थो से हर हालात मे दूर रहने की सलाह दी। लेक्चर सुमेर सिंह मीना ने स्टूडेंट्स को अनुशासन में रहने, समय-सारणी बनाकर पढ़ाई करने एवं तनाव पैदा करने वाली चीजों से दूर रहने की सलाह दी। कार्यक्रम में समस्त कॉलेज स्टॉफ एवं विधार्थियो ने भाग लिया।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments