15 अगस्त को डॉ. आंबेडकर स्कूल, मगरपारा में गूंजेंगे देशभक्ति के स्वर, मुख्य अतिथि होंगी पार्षद वंदना महेश चंद्रिकापुरे
न्यूज़ छत्तीसगढ़
15 अगस्त को डॉ. आंबेडकर स्कूल, मगरपारा में गूंजेंगे देशभक्ति के स्वर, मुख्य अतिथि होंगी पार्षद वंदना महेश चंद्रिकापुरे
मूकनायक
कमलेश लवहात्रै छत्तीसगढ़ प्रभारी
बिलासपुर छत्तीसगढ़
भारतीय बौद्ध महासभा की बैठक 15 जुलाई को डॉ. आंबेडकर स्कूल, मगरपारा में आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) के अवसर पर सायं 5:00 बजे से भव्य देशभक्ति गीत एवं सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम में देशभक्ति गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियों के साथ महान पार्श्वगायक किशोर कुमार की जयंती पर उन्हें संगीतमय श्रद्धांजलि भी अर्पित की जाएगी। आयोजन में स्थानीय कलाकार देशभक्ति और संगीत से ओतप्रोत रंगारंग प्रस्तुतियां देंगे।
कार्यक्रम की सबसे विशेष बात यह रहेगी कि वार्ड क्रमांक 23, मदर टेरेसा वार्ड की लोकप्रिय पार्षद वंदना महेश चंद्रिकापुरे मुख्य अतिथि के रूप में समारोह की शोभा बढ़ाएंगी। उनके करकमलों से कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। आयोजकों ने विश्वास व्यक्त किया कि उनकी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम को नई ऊर्जा और सामाजिक प्रेरणा मिलेगी।
यह आयोजन सारंग राव हुमने, महेश चंद्रिकापुरे, धर्मेंद्र तैमूरणीकर, प्रफुल्ल गेडाम, राजेश रामटेके, राजेश हुमने, सुबोध रंगारी एवं मधुकर वासनिक के नेतृत्व, मार्गदर्शन एवं संरक्षण में संपन्न होगा। कार्यक्रम का संचालन राजेश हुमने करेंगे।
एवर ग्रीन म्यूजिकल ग्रुप के प्रमुख गायक एवं इवेंट ऑर्गेनाइज़र राजेश रामटेके के सुझाव पर इस वर्ष मुख्य अतिथि के रूप में पार्षद वंदना महेश चंद्रिकापुरे को आमंत्रित किया गया है।
आयोजकों ने गीत-संगीत में रुचि रखने वाले कलाकारों एवं सामाजिक बंधुओं से प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील की है। इच्छुक प्रतिभागी 5 अगस्त तक ₹500 पंजीयन शुल्क जमा कर ऑडिशन में शामिल हो सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें:
राजेश हुमने
मो.: 99811 76532


