Saturday, July 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसीटी स्कैन और अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर अपर स्वास्थ्य निदेशक का शिकंजा, सीएमओ...

सीटी स्कैन और अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर अपर स्वास्थ्य निदेशक का शिकंजा, सीएमओ से मांगी विस्तृत रिपोर्ट

अवैध रूप से चला रहे गोरखधंधा नटवरलाल मुन्ना भाई का जल्द होगा पर्दाफाश – सूत्र

मूकनायक/ रिपोर्टर इंद्रसेन गौतम बस्ती/उत्तर प्रदेश

बस्ती। जनपद सिद्धार्थनगर के इटवा स्थित जनता सेवा हॉस्पिटल, लक्ष्मी अल्ट्रासाउंड सेंटर, कथित सीटी स्कैन सेंटर, पूर्वा अल्ट्रासाउंड सेंटर (बढ़या) तथा जनपद बस्ती के भानपुर स्थित पब्लिक अल्ट्रासाउंड सेंटर से संबंधित शिकायत पर अपर स्वास्थ्य निदेशक एवं परिवार कल्याण, बस्ती मंडल ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) सिद्धार्थनगर एवं बस्ती को जांच कर विस्तृत आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही जांच के निर्देश की एक प्रति शिकायतकर्ता को भी उपलब्ध प्राप्त हुआ पत्रकार एवं राष्ट्रीय पत्रकार एकता संघ के संस्थापक/राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल सिंह द्वारा दिए गए ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि कुछ संस्थानों में सीटी स्कैन एवं अल्ट्रासाउंड सेवाओं के संचालन, वैध पंजीकरण, अभिलेखों के रखरखाव, वास्तविक संचालकों की भूमिका तथा नियमों के अनुपालन को लेकर गंभीर अनियमितताओं की आशंका है। शिकायत में सभी संबंधित अभिलेखों की गहन जांच कर अनियमितता पाए जाने पर एफआईआर दर्ज कर विधिक कार्रवाई की मांग की गई है ज्ञापन में जनता सेवा हॉस्पिटल पर पूर्व में हुई विभागीय कार्रवाई, कथित रूप से बरामद पैरामेडिकल प्रमाणपत्रों, लक्ष्मी अल्ट्रासाउंड सेंटर में कथित सीटी स्कैन संचालन सहित विभिन्न बिंदुओं की निष्पक्ष जांच कराने का अनुरोध किया गया है साथ ही पूर्वा अल्ट्रासाउंड सेंटर (बढ़या), इटवा क्षेत्र के अन्य संबंधित अल्ट्रासाउंड केंद्रों तथा भानपुर स्थित पब्लिक अल्ट्रासाउंड सेंटर की भी संयुक्त जांच कराने की मांग की गई है राहुल सिंह ने बताया कि शिकायत की प्रतिलिपि जिलाधिकारी बस्ती, जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी बस्ती, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सिद्धार्थनगर तथा आयकर विभाग को भी भेजी गई है अपर स्वास्थ्य निदेशक द्वारा जांच के निर्देश जारी होने के बाद संबंधित स्वास्थ्य संस्थानों की कार्यप्रणाली की जांच पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी सूत्रों की माने तो शिकायत के बाद अवैध सरगना बढ़ती मुश्किलों को देखते हुए उसका के कार्यालय का चक्कर लगाना शुरू कर दिया है सूत्रों का यह भी कहना है कि कहता है साहब बचा लीजिए लेकिन संबंधित आल्हा अधिकारियों ने यह स्पष्ट रूप से कहा कि फर्जीवाड़ा करने वाले सरगना अवैध रूप से संचालन नाम दूसरा काम दूसरे के नाम करने वाले का पूरा खुलासा होगा

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments