Friday, July 17, 2026
Homeबडोदराथाईलैंड बौद्ध डेलिगेशन और अभिनेता गगन मलिक संकल्प भूमि वडोदरा पहुँचे, बाबासाहब...

थाईलैंड बौद्ध डेलिगेशन और अभिनेता गगन मलिक संकल्प भूमि वडोदरा पहुँचे, बाबासाहब को किया नमन।

मूकनायक न्यूज/वडोदरा/गुजरात

वडोदरा: गुजरात के ऐतिहासिक शहर वडोदरा में मानवीय मूल्यों को समर्पित अंतरराष्ट्रीय पर्यटक स्थल ‘संकल्प भूमि सयाजी बाग’ में बीते रविवार 12 जुलाई को एक वैश्विक समागम देखने को मिला। दोपहर 1:00 बजे थाईलैंड सुप्रीम संघ काउंसिल के सम्मानित सदस्य और सलाहकार बोर्ड के सभापति, पूजनीय सोमदेज फरा धीरा नानानामुनि के नेतृत्व में 15 सदस्यीय बौद्ध डेलिगेशन संकल्प भूमि पहुँचा। इस प्रतिनिधिमंडल के साथ प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता और बौद्ध कार्यकर्ता डॉ. गगन मलिक भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।संकल्प भूमि ट्रस्ट के ट्रस्टियों द्वारा डेलिगेशन के प्रमुख सोमदेज फरा धीरा नानानामुनि का पुष्पगुच्छ और भारत का संविधान भेंट कर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान डेलिगेशन ने बाबासाहब डॉ. भीमराव अंबेडकर और तथागत बुद्ध की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। इसके साथ ही बॉलीवुड अभिनेता डॉ. गगन मलिक और अन्य अतिथियों का भी सम्मान किया गया।कार्यक्रम में हाल ही में थाईलैंड में एक सड़क दुर्घटना का शिकार हुए नौ बौद्ध भिक्षुओं को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। सह-संस्थापक एच. आर. सिंह व अन्य ट्रस्टियों द्वारा इस संबंध में एक शोक संदेश थाईलैंड के प्रतिनिधिमंडल को सौंपा गया। इसी कड़ी में राजकुमार सिंह द्वारा मुख्य अतिथियों को आगामी ‘संकल्प दिवस’ के लिए निमंत्रण पत्र भी प्रदान किया। इस अवसर पर शाक्यमुनि चेरिटेबल ट्रस्ट,भारतीय बौद्ध महासभा, त्रैलोक्य बौद्ध संघ,बड़ौदा बौद्ध समाज तथा अन्य सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि और संकल्प भूमि ट्रस्ट के ट्रस्टगण आयु आर के सिंह (संस्थापक अध्यक्ष), बी बी बनिया, विक्रम प्रसाद, के पी सिंह (दिल्ली से विशेष),आयु एच आर सिंह,सुनीतारानी सिंह,आयु राजेश गाढ़े, सुरेश वाघेला,आयु सुखदेव वाघेला तथा अन्य उपासक/उपासिका प्रेरणा गायकवाड़,कपिल सिंह, धम्मचारिणी अमोघ दर्शनी, के पी वाघेला,डॉ मुकेश दिनकर, डॉ विकास मेहरा,नरेश गौतम, सुखदेव सिंह,श्रीपाल सिंह एवं अन्य सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे । इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अनिल प्रथम , टी आर परमार (जिन्होंने गांधीनगर जाकर डेलिगेशन के साथ विशेष मुलाकात की),सुखदेव वाघेला, डॉ टी आर भास्कर, आर एन सिंह एवं अन्य ट्रस्टीगण और सभी सदस्यों व संगठनों का सहयोग रहा।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments