Tuesday, September 29, 2026
HomeUncategorizedलगातार बारिश भी नहीं डिगा सकी हौसला: रायपुर में बाबा साहेब अंबेडकर...

लगातार बारिश भी नहीं डिगा सकी हौसला: रायपुर में बाबा साहेब अंबेडकर प्रतिमा के पास NEET पेपर लीक के विरोध में आंदोलनजारी

लगातार बारिश भी नहीं डिगा सकी हौसला: रायपुर में बाबा साहेब अंबेडकर प्रतिमा के पास NEET पेपर लीक के विरोध में आंदोलन
जारी

मूकनायक

दिलीप मैश्राम

बिलासपुर छत्तीसगढ़
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के समीप NEET परीक्षा पेपर लीक प्रकरण के विरोध में चल रहे आंदोलन में रविवार को भी कार्यकर्ताओं और युवाओं का उत्साह कम नहीं हुआ। लगातार बारिश के बावजूद आंदोलनकारी डटे रहे और शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, निष्पक्ष परीक्षा प्रणाली तथा दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन जारी रखा।
आंदोलन में शामिल सामाजिक कार्यकर्ता एवं युवा प्रतिनिधि दीपक ऊके ने कहा कि यह संघर्ष केवल एक परीक्षा का नहीं, बल्कि देश के लाखों मेहनती विद्यार्थियों के भविष्य और उनके अधिकारों का है। उन्होंने कहा कि जब युवाओं की मेहनत पर सवाल खड़े हों, तब समाज के प्रत्येक जागरूक नागरिक का दायित्व है कि वह लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज बुलंद करे।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि लगातार हो रही बारिश उनके हौसले को कमजोर नहीं कर सकी। सभी ने एकजुट होकर शिक्षा व्यवस्था में ईमानदारी, पारदर्शिता और समान अवसर सुनिश्चित करने की मांग दोहराई। आंदोलन के दौरान संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी व्यक्त की गई।
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित नहीं होती और पेपर लीक जैसे मामलों पर कठोर कार्रवाई नहीं होती, तब तक युवाओं की आवाज बुलंद होती रहेगी। आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण और जनहित के उद्देश्य से आयोजित किया गया।

गौरतलब है कि
“बारिश की हर बूंद आंदोलनकारियों के हौसले को और मजबूत करती रही। युवाओं ने यह संदेश दिया कि भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ स्वीकार नहीं किया जाएगा और शिक्षा व्यवस्था में न्याय एवं पारदर्शिता के लिए उनका संघर्ष जारी रहेगा।”

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments