Monday, September 28, 2026
Homeहिमाचल प्रदेशरोहड़ू में डॉ. भीमराव अम्बेडकर भवन निर्माण की तैयारी शुरू, पुराने भवन...

रोहड़ू में डॉ. भीमराव अम्बेडकर भवन निर्माण की तैयारी शुरू, पुराने भवन के स्ट्रक्चर को हटाने का कार्य जारी

सुषमा रोहड़ू में डॉ. भीमराव अम्बेडकर भवन के नए एवं भव्य भवन के निर्माण की तैयारियाँ शुरू हो गई हैं। इसी क्रम में पुराने भवन के स्ट्रक्चर को हटाने का कार्य किया जा रहा है। समाज के लिए यह एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक पहल मानी जा रही है।

इस अवसर पर रोहड़ू एवं छौहारा खण्ड के सभी पदाधिकारियों,अम्बेडकर भवन निर्माण समिति, समाज के वरिष्ठजनों, युवाओं तथा सभी सदस्यों को हार्दिक शुभकामनाएँ। सभी के सहयोग, समर्पण और एकजुट प्रयासों से यह सपना साकार होने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

आशा है कि निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद यह नया अम्बेडकर भवन सामाजिक, शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं सामुदायिक गतिविधियों का एक सशक्त केंद्र बनेगा और समाज की आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments