प्रयागराज / उत्तर प्रदेश | मूकनायक / ऋषिराज
मध्य प्रदेश के रीवा जिले में आदिवासी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष श्री अमित कोल की बीती रात अज्ञात बदमाशों द्वारा चाकू मारकर निर्मम हत्या किए जाने की घटना अत्यंत दुखद एवं निंदनीय है। इस जघन्य वारदात से समाज में गहरा आक्रोश एवं शोक व्याप्त है।
हम MP MyGov एवं संबंधित प्रशासन से मांग करते हैं कि इस मामले की निष्पक्ष एवं त्वरित जांच कर दोषियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए तथा उन्हें कानून के अनुसार कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
माँ प्रकृति एवं ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति एवं संबल प्रदान करें।

