
बिलासपुर। जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) के जिलाध्यक्ष महेन्द्र गंगोत्री द्वारा संगठन की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। जारी सूची में सीपत निवासी राजू सूर्यवंशी को जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है।
राजू सूर्यवंशी इससे पूर्व संगठन में जिला सचिव, ब्लॉक महामंत्री, युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष तथा जिला महासचिव सहित विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं। लंबे समय से संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय रहने के कारण उन्हें संगठन में कार्य करने का व्यापक अनुभव है।
राजू सूर्यवंशी की धर्मपत्नी भी कांग्रेस की ओर से जिला पंचायत सदस्य पद की प्रत्याशी रह चुकी हैं। उनकी नियुक्ति को संगठन ने अनुभवी एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना है।
जिला महामंत्री बनाए जाने पर सीपत सहित आसपास के क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए राजू सूर्यवंशी को शुभकामनाएं दीं तथा उनके नेतृत्व में संगठन को और अधिक मजबूत होने की उम्मीद जताई।

