Sunday, July 26, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमेरठ में दलित छात्रा ललिता गौतम हत्याकांड, इंसाफ मांगने पहुंचे परिजनों पर...

मेरठ में दलित छात्रा ललिता गौतम हत्याकांड, इंसाफ मांगने पहुंचे परिजनों पर लाठीचार्ज का आरोप

मूकनायक/ दुर्गेन्द्र सम्राट मेरठ/ उत्तर प्रदेश

मेरठ। दलित छात्रा ललिता गौतम के कथित अपहरण और हत्या के मामले में शेष आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मंगलवार को पीड़ित परिवार समाज के लोगों और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने मेरठ कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया प्रदर्शनकारियों ने मामले की निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध जांच कर सभी दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान माहौल तनावपूर्ण हो गया प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि पुलिस ने उन्हें हटाने के लिए लाठीचार्ज किया, धक्का-मुक्की की तथा कई लोगों के साथ मारपीट की उनका यह भी कहना है कि कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कुछ वीडियो में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की तथा बल प्रयोग होता दिखाई देने का दावा किया जा रहा है

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यदि पीड़ित परिवार मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता का आरोप लगा रहा है तो उन सभी पहलुओं की निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए ताकि कोई दोषी कानून से बच न सके और कोई निर्दोष अनावश्यक रूप से न फंसे उनका आरोप है कि न्याय की मांग कर रहे लोगों पर बल प्रयोग करना लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है।

प्रदर्शन के दौरान पीड़ित परिवार के एक बुजुर्ग सदस्य की तबीयत भी बिगड़ गई, जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने उनकी सहायता की प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि प्रशासन न्याय दिलाने के बजाय आंदोलन को दबाने का प्रयास कर रहा है।

प्रदर्शन में अंशुल दौरौला, रवि गौतम, विनय, ऋतिक जाटव, विजेंद्र सूद और राहुल मलका सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे समाचार लिखे जाने तक पुलिस प्रशासन की ओर से लाठीचार्ज और हिरासत में लिए जाने के आरोपों पर आधिकारिक प्रतिक्रिया प्राप्त नहीं हो सकी थी।

प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर सभी दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाए तथा पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द न्याय दिलाया जाए।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments