मूकनायक/ दुर्गेन्द्र सम्राट ब्यूरो प्रभारी बस्ती/ उत्तर प्रदेश
बस्ती। भारत मुक्ति मोर्चा के पूर्वांचल जोन प्रभारी ने कप्तानगंज थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से जान से मारने की धमकी दी जा रही है उन्होंने मामले में मुकदमा दर्ज कर निष्पक्ष जांच एवं दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
तहरीर के अनुसार सोशल मीडिया पर उनके विरुद्ध जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए अभद्र टिप्पणियां की गईं जिससे उन्हें मानसिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ रहा है शिकायतकर्ता का आरोप है कि आपत्तिजनक पोस्ट कमेंट और ऑडियो संदेश लगातार प्रसारित किए जा रहे हैं जो उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने के साथ ही उनकी सुरक्षा के लिए भी खतरा उत्पन्न कर रहे हैं।
शिकायतकर्ता ने पुलिस को सोशल मीडिया पोस्ट कमेंट और ऑडियो रिकॉर्डिंग को साक्ष्य के रूप में उपलब्ध कराने की बात कही है साथ ही उन्होंने अपने और अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग भी की है।
उन्होंने पुलिस प्रशासन से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर संबंधित आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करने तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।
फिलहाल पुलिस ने तहरीर प्राप्त होने की पुष्टि करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

