Tuesday, September 29, 2026
HomeUncategorizedब्लैक स्पॉट पर अब होगी रोशनी, सड़क हादसों पर लगेगा ब्रेक

ब्लैक स्पॉट पर अब होगी रोशनी, सड़क हादसों पर लगेगा ब्रेक

जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में तत्काल स्ट्रीट लाइट लगाने के निर्देश

संवाददाता – सत्यशील गोंडाने, बालाघाट

बालाघाट। जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को अधिक सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर मृणाल मीना ने सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में त्वरित सुधारात्मक कार्य करने के निर्देश दिए।

बैठक में अपर कलेक्टर जी.एस. धुर्वे, यातायात थाना प्रभारी यीना रहेंगडाले, ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण के अधिकारी, जिला सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य तथा संबंधित विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

कलेक्टर ने जिले के चिन्हित ब्लैक स्पॉट की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि जहां पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था उपलब्ध नहीं है, वहां प्राथमिकता के आधार पर तत्काल स्ट्रीट लाइट लगाई जाए। उन्होंने कहा कि रात के समय कम दृश्यता के कारण कई गंभीर सड़क दुर्घटनाएं होती हैं, इसलिए बेहतर प्रकाश व्यवस्था सड़क सुरक्षा के लिए आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल एक विभाग की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि सभी संबंधित विभागों के समन्वित प्रयासों से ही दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है। निर्माणाधीन एवं सुधारात्मक कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश भी दिए गए, ताकि नागरिकों को सुरक्षित यातायात व्यवस्था उपलब्ध हो सके।

कलेक्टर ने अधिकारियों को सड़क सुरक्षा से जुड़े सभी कार्यों की नियमित निगरानी करने तथा जहां भी कमियां दिखाई दें, वहां तत्काल सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए। बैठक में विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने और दुर्घटना रोकथाम के लिए प्रभावी रणनीति पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जिले के दुर्घटना संभावित स्थानों पर आवश्यक सुधार कार्यों में तेजी लाई जाएगी, ताकि सड़क हादसों में कमी लाकर लोगों के जीवन की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments