बिलासपुर में पूज्य भंते प्रज्ञा प्रियो जी की धम्म देशना 18 जुलाई को
बिलासपुर। मूकनायक | स्वराज मेश्राम|
,
बौद्ध समाज एवं समस्त उपासक-उपासिकाओं के लिए हर्ष का विषय है कि पूज्य भंते प्रज्ञा प्रियो जी (अध्यक्ष एवं महासचिव, वाट वेणुवनाराम, इंटरनेशनल महाबोधि सोशल वेलफेयर मिशन, बोधगया) का बिलासपुर आगमन हुआ है।
उनके पावन सान्निध्य में 18 जुलाई 2026 (शनिवार) को दोपहर 12:00 बजे कीर्ति नगर स्थित करुणा बुद्ध विहार, बिलासपुर में विशेष धम्म देशना कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में भंते जी धम्म, करुणा, मैत्री एवं भगवान बुद्ध के उपदेशों पर अपने विचार व्यक्त करेंगे।
आयोजकों के अनुसार, इस कार्यक्रम के संबंध में समिति की अध्यक्षा श्रीमती उषा वाहने एवं श्री शीतल रामटेके से विस्तृत चर्चा के उपरांत उनकी सहर्ष सहमति प्राप्त हुई है।
समस्त बौद्ध अनुयायियों, उपासक-उपासिकाओं एवं धम्म प्रेमियों से आग्रह किया गया है कि वे सपरिवार कार्यक्रम में उपस्थित होकर धम्म देशना का लाभ प्राप्त करें तथा अधिक से अधिक लोगों को भी इस पुण्य अवसर से जोड़ें।
– स्वराज मेश्राम
मूकनायक, बिलासपुर (छत्तीसगढ़)



