Monday, July 27, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबस्ती में आकाशीय बिजली का कहर, तीन अलग-अलग स्थानों पर तीन लोगों...

बस्ती में आकाशीय बिजली का कहर, तीन अलग-अलग स्थानों पर तीन लोगों की दर्दनाक मौत

मूकनायक/ दुर्गेन्द्र सम्राट ब्यूरो प्रभारी बस्ती/ उत्तर प्रदेश

बस्ती। जिले में गुरुवार को आकाशीय बिजली ने भारी तबाही मचाई भानपुर, सोनहा और रुधौली क्षेत्र में हुई तीन अलग-अलग घटनाओं में एक छात्रा समेत तीन लोगों की मौत हो गई जबकि एक युवक घायल हो गया सभी घटनाएं उस समय हुईं जब लोग खेतों में धान की रोपाई और बुआई का कार्य कर रहे थे।

भानपुर क्षेत्र के इब्राहिम चक उर्फ शेखपुर गांव में 14 वर्षीय राधिका पुत्री राम कैलाश खेत में धान की रोपाई कर घर लौट रही थी इसी दौरान वह आकाशीय बिजली की चपेट में आ गई परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैवा सिद्धार्थनगर ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया

वहीं हलुवा हसनपुर गांव में 65 वर्षीय हरिराम पुत्र रामलाल परिवार के साथ खेत में धान की रोपाई कर रहे थे दोपहर करीब 1:30 बजे अचानक आकाशीय बिजली गिरने से वह गंभीर रूप से झुलस गए उन्हें नरखोरिया के एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया इस हादसे में उनका बेटा अटल बिहारी भी बिजली की चपेट में आया जिसे उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उधर रुधौली थाना क्षेत्र के टडौठी गांव में 18 वर्षीय चांदनी शर्मा पुत्री रमेश शर्मा अपनी बहन अंकिता के साथ खेत में धान का बीज लगा रही थी तभी तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिर गई जिससे चांदनी बेहोश होकर खेत में गिर पड़ी परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुधौली लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

इन तीनों दर्दनाक घटनाओं के बाद प्रभावित परिवारों में कोहराम मचा हुआ है लगातार हो रही बारिश और आकाशीय बिजली की घटनाओं को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खेतों और खुले स्थानों पर जाने से बचने की अपील की है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments