Tuesday, September 29, 2026
Homeउत्तर प्रदेशचन्द्रशेखर आजाद के उन्नाव आगमन पर कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत, मोनू...

चन्द्रशेखर आजाद के उन्नाव आगमन पर कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत, मोनू रावत के नेतृत्व में दिखी एकजुटता

मूकनायक/ निर्मल कुमार ब्यूरो चीफ उन्नाव/ उत्तर प्रदेश

उन्नाव। आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना लोकसभा सांसद एडवोकेट चन्द्रशेखर आजाद के उन्नाव आगमन पर पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उत्साहपूर्वक भव्य स्वागत किया इस अवसर पर विधानसभा 164-मोहन से भावी प्रत्याशी मनोज रावत उर्फ मोनू के नेतृत्व में बड़ी संख्या में युवाओं और कार्यकर्ताओं ने स्वागत कार्यक्रम में भाग लेकर पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा और समर्पण का परिचय दिया।

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं, नारों और जयघोष के साथ सांसद चन्द्रशेखर आजाद का अभिनंदन किया बड़ी संख्या में युवाओं की उपस्थिति ने यह संदेश दिया कि क्षेत्र में आजाद समाज पार्टी का जनाधार लगातार मजबूत हो रहा है कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला और सभी ने सामाजिक न्याय, संविधान की रक्षा तथा बहुजन समाज के अधिकारों की लड़ाई को और मजबूती से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर मनोज रावत उर्फ मोनू ने स्वागत कार्यक्रम को सफल बनाने वाले सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिन साथियों ने तन, मन और धन से इस कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया है उनका यह सहयोग सदैव स्मरणीय रहेगा उन्होंने कहा कि पार्टी की मजबूती कार्यकर्ताओं की मेहनत और एकजुटता से ही संभव है तथा आने वाले समय में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए सभी मिलकर कार्य करेंगे।

उन्होंने कहा कि आजाद समाज पार्टी सामाजिक न्याय, समानता और संविधान की मूल भावना के अनुरूप समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है युवाओं की बढ़ती भागीदारी इस बात का प्रमाण है कि समाज परिवर्तन की लड़ाई को नई ऊर्जा मिल रही है।

कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने भी पार्टी नेतृत्व के प्रति अपना विश्वास व्यक्त करते हुए संगठन को गांव-गांव और बूथ स्तर तक मजबूत करने का संकल्प लिया स्वागत समारोह के दौरान अनुशासन और संगठनात्मक एकता का भी विशेष प्रदर्शन देखने को मिला।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments