Wednesday, July 29, 2026
HomeUncategorizedदि बुद्धिष्ट सोसायटी आफ़ इंडिया भारतीय बौद्ध महासभा प्रदेश इकाई राजस्थान दक्षिण...

दि बुद्धिष्ट सोसायटी आफ़ इंडिया भारतीय बौद्ध महासभा प्रदेश इकाई राजस्थान दक्षिण की ओर से वर्षा वास कार्यक्रम आयोजित

मूकनायक विशेष…

दि बुद्धिष्ट सोसायटी आफ़ इंडिया (भारतीय बौद्ध महासभा) मुम्बई *राष्ट्रीय संरक्षक आदरणीया मीराताई यशवंत अम्बेडकर जी के संरक्षण में राष्ट्रीय ट्रस्टी कार्याध्यक्ष श्रद्धेय भीमराव यशवंतराव अम्बेडकर के दिशानिर्देश अनुसार भारतीय बौद्ध महासभा प्रदेश इकाई राजस्थान दक्षिण की ओर से संस्था की जिला शाखा सवाईमाधोपुर में दिनांक 29 जुलाई सायंकाल 4 बजे स्थान बुद्ध विहार सेवा समिति सवाईमाधोपुर पर वर्षा वास की आषाढ़ पूर्णिमा धम्मचक्कपवत्तन दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया है। जिसमें पूज्य भन्ते रतनदीप जी आद. प्रदेश अध्यक्ष बौद्धाचार्य पूरणमल बौद्ध आद.रामधन बौद्ध रिटा. प्रिंसिपल प्रदेश सचिव (एडिटर)आद. बौद्धाचार्य रामसिंह बौद्ध (संस्कार उपाध्यक्ष) प्रदेश आद. मा.मानसिंह जी पूर्व अध्यक्ष जिला करौली एवं अन्य कार्यकर्ता भारतीय बौद्ध महासभा राजस्थान दक्षिण प्रदेश व जिले के धम्म मित्र सवाईमाधोपुर आ रहें हैं। अतः आप सभी से निवेदन है धम्मचक्कपवत्तन दिवस एवं आषाढ़ पूर्णिमा वर्षावास के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। जिसे सुनने के लिए कार्यक्रम में तन मन धन से समर्पित भाव से पधारे। कार्यक्रम के समापन पर सभी को आदरणीय रामचरण बौद्ध प्रदेश महामंत्री की ओर से आगंतुकों को पायस (खीर) प्रसाद के रूप में वितरण किया जायेगा। कार्यक्रम भारतीय बौद्ध महासभा के अनुरूप किया जाएगा जिसमें आप सभी गणमान्य महिला पुरुष बच्चों सहित आमंत्रित हैं। सभी से निवेदन है कि आप सभी आकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ायें एवं धम्म ज्ञान अर्जित करें।
निवेदक:- भारतीय बौद्ध महासभा राजस्थान (दक्षिण) एवं बुद्ध विहार सेवा समिति सवाईमाधोपुर

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments