Tuesday, September 29, 2026
Homeउत्तर प्रदेशहत्या के प्रयास का वांछित आरोपी गौर पुलिस के हत्थे चढ़ा

हत्या के प्रयास का वांछित आरोपी गौर पुलिस के हत्थे चढ़ा

मूलनायक/ दुर्गेन्द्र सम्राट ब्यूरो प्रभारी बस्ती/ उत्तर प्रदेश

बस्ती। पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना गौर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है हत्या के प्रयास के मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त विजय कुमार यादव को पुलिस ने उसके घर पर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया आरोपी की गिरफ्तारी थाना गौर क्षेत्र के ग्राम बेलवाड़ाड़ से की गई पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया।

पुलिस के अनुसार विजय कुमार यादव के विरुद्ध हत्या के प्रयास सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है और वह लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर थाना गौर पुलिस ने उसके घर पर दबिश दी जहां से उसे बिना किसी अप्रिय घटना के गिरफ्तार कर लिया गया।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह द्वारा जिले में अपराध नियंत्रण और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत की गई अभियान का संचालन अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत तथा क्षेत्राधिकारी हर्रैया स्वर्णिमा सिंह के निर्देशन में किया गया थाना प्रभारी अतुल कुमार अंजान के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई को अंजाम दिया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में अपराधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई जारी है फरार एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिससे कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाया जा सके। पुलिस का कहना है कि किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा और कानून से बचने का प्रयास करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

गौर पुलिस की इस कार्रवाई को अपराध नियंत्रण अभियान की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की सक्रियता की सराहना करते हुए उम्मीद जताई है कि ऐसे अभियानों से क्षेत्र में अपराध पर प्रभावी अंकुश लगेगा पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या आपराधिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments