Sunday, July 26, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमिशन शक्ति केंद्र की पहल से बिछड़ा दंपति फिर हुआ एक, वर्षों...

मिशन शक्ति केंद्र की पहल से बिछड़ा दंपति फिर हुआ एक, वर्षों पुराना विवाद सुलझा

मूकनायक/ दुर्गेन्द्र सम्राट ब्यूरो प्रभारी बस्ती/ उत्तर प्रदेश

बस्ती। पुलिस अधीक्षक बस्ती डॉ. यशवीर सिंह के निर्देश पर मिशन शक्ति केंद्र थाना कोतवाली की टीम ने एक बिछड़े दंपति को दोबारा मिलाकर सराहनीय कार्य किया है।

जानकारी के अनुसार प्रीति गौड़ निवासी खैराहवा बस्ती और विकास दीप कश्यप निवासी आलमबाग लखनऊ के बीच पिछले कई वर्षों से पारिवारिक विवाद चल रहा था मामला मिशन शक्ति केंद्र पहुंचने पर महिला उपनिरीक्षक अनुपम त्यागी, महिला आरक्षी पूजा पाठक एवं फूलमती ने दोनों पक्षों की लगातार काउंसलिंग की और आपसी मतभेद दूर कराने का प्रयास किया।

मिशन शक्ति टीम के अथक प्रयासों का सकारात्मक परिणाम सामने आया दोनों पक्षों के बीच सुलह-समझौता हो गया और उन्होंने आपसी सहमति से पुनः साथ रहने का निर्णय लिया इसके बाद दंपति की राजी-खुशी विदाई कराई गई।

इस सफल पहल से न केवल एक परिवार टूटने से बच गया बल्कि आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास और सकारात्मक छवि भी मजबूत हुई मिशन शक्ति केंद्र की इस पहल ने यह साबित किया कि संवाद, समझदारी और सही मार्गदर्शन से कई रिश्तों को टूटने से बचाया जा सकता है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments