Tuesday, September 29, 2026
HomeUncategorizedमहिला से छेड़छाड़ के आरोपी को तोरवा पुलिस ने किया गिरफ्तार, न्यायिक...

महिला से छेड़छाड़ के आरोपी को तोरवा पुलिस ने किया गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

बिलासपुर। थाना तोरवा पुलिस ने महिला से छेड़छाड़ एवं अभद्र व्यवहार के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार थाना तोरवा में अपराध क्रमांक 356/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 74 एवं 296 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 29 जून 2026 को देवरीडीह निवासी पीड़िता ने थाना तोरवा पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि उसी दिन शाम लगभग 7:30 बजे मोहल्ले के निवासी राम मोंगरे ने कथित रूप से बुरी नीयत से उसका हाथ और बांह पकड़कर छेड़छाड़ की तथा उसके द्वारा पहनी गई लेगिंग फाड़ दी।

मामले की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक रजनीश सिंह के निर्देशन में पुलिस टीम का गठन कर आरोपी की तलाश शुरू की गई। पुलिस की त्वरित कार्रवाई के दौरान आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments