Tuesday, September 29, 2026
Homeराजस्थानपर्यावरण दिवस पर 51 परिंडे वितरित कर जल व पक्षी संरक्षण का...

पर्यावरण दिवस पर 51 परिंडे वितरित कर जल व पक्षी संरक्षण का दिया संदेश।

पर्यावरण प्रेमी ओमप्रकाश कुमावत नें पर्यावरण संरक्षण के लिए सीड बाॅल तकनीक अपनाने पर दिया जोर।

मूकनायक न्यूज/ सुमेरपुर/ राजस्थान।

सुमेरपुर। विश्व पर्यावरण दिवस पर संजय नगर में “एक व्यक्ति एक पौधा” मिशन राजस्थान की ओर से पर्यावरण,पक्षी संरक्षण व जल संरक्षण का संदेश दिया गया। पर्यावरण प्रेमी व एक व्यक्ति एक पौधा मिशन के संस्थापक ओमप्रकाश कुमावत के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में संजय नगर और धनापुरा क्षेत्र में 51 परिंडे वितरित किए गए।कार्यक्रम में प्रकाश कुमार गोल और भुराराम कुमावत ने अहम भूमिका निभाई। ओमप्रकाश कुमावत ने कहा कि भीषण गर्मी में पशु-पक्षियों के लिए पानी रखना हर नागरिक का नैतिक कर्तव्य है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधारोपण कर पर्यावरण बचाने की अपील की।कुमावत ने सीड बॉल तकनीक पर जोर देते हुए कहा कि घरों में फेंके जाने वाले फलों और स्थानीय पेड़ों के बीजों से मिट्टी के लड्डू बनाए जा सकते हैं। मानसून में इन्हें खुले स्थानों पर फेंकने से स्थानीय वनस्पति बढ़ेगी, हरियाली फैलेगी और जैव विविधता को मजबूती मिलेगी। उन्होंने जन्मदिन, शादी और अन्य शुभ मौकों पर पौधा रस्म के तहत पौधा लगाने को बढ़ावा देने की बात भी कही।कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने पक्षियों के लिए परिंडे लगाने, घरों के बाहर पानी रखने और ज्यादा पौधे लगाने का संकल्प लिया। इस मौके पर पोनी देवी, देशाराम मेघवाल, शकुन कुमारी, मोहनलाल, अनुष्का राज, रावाराम, गणेशराम, अशोक, अजय कुमार, सन्नी, सीमा, रेखा, बादल कुमार, गुंजन समेत बड़ी संख्या में पर्यावरण प्रेमी मौजूद रहे।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments