Monday, July 27, 2026
HomeUncategorizedदो बूंद जिंदगी की: वारासिवनी से राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ

दो बूंद जिंदगी की: वारासिवनी से राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ

मूकनायक समाचार | सत्यशील गोंडाने | वारासिवनी

देश को पोलियो मुक्त बनाए रखने के उद्देश्य से रविवार को वारासिवनी के सिविल अस्पताल में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया गया। विधायक विवेक विक्की पटेल एवं पूर्व मंत्री प्रदीप गुड्डा जायसवाल ने बच्चों को पोलियो की दो बूंद जीवनरक्षक दवा पिलाकर अभियान की शुरुआत की।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने अभिभावकों से अपील की कि वे पांच वर्ष तक की आयु के प्रत्येक बच्चे को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं। उन्होंने कहा कि भारत ने लंबे प्रयासों के बाद पोलियो पर विजय प्राप्त की है और इस उपलब्धि को बनाए रखना सभी नागरिकों की जिम्मेदारी है।

खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. सत्यम शर्मा ने बताया कि विकासखंड में 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के 15,784 बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। पहले दिन सभी निर्धारित बूथों पर बच्चों को दवा पिलाई गई, जबकि बूथ तक नहीं पहुंच सके बच्चों को 29 एवं 30 जून को स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर दवा पिलाएंगी।

उन्होंने कहा कि अभियान की सफलता के लिए स्वास्थ्य विभाग, आशा, एएनएम एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की संयुक्त टीमें सक्रिय हैं। विभाग का संदेश है, “एक भी बच्चा छूटा, तो सुरक्षा चक्र टूटा।”

कार्यक्रम में डॉ. सत्यम शर्मा, उर्मिला बघेले, प्रकाश डोंगरे, खिमोती जघेले, गीता बिसेन सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने विकासखंड के प्रत्येक पात्र बच्चे तक पोलियो की खुराक पहुंचाने का संकल्प लिया।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments