2026घोष प्रशिक्षण वर्ग का उदघोष
बिलासपुर
बतौली
सरस्वती शिक्षा संस्थान छत्तीसगढ़ सरगुजा कोरिया विभाग का सप्त दिवसीय घोष वर्ग का समापन कार्यक्रम हर्ष उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ,दिनांक 2/05 /2026 से 8/05/ 2026तक चलने वाले घोष वर्ग के समापन के शुभ अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सरगुजा के विभाग प्रचारक सम्माननीय हेमंत कुमार नाग, तथा सरस्वती शिक्षा समिति अंबिकापुर के व्यवस्थापक सम्माननीय राजरूप छाजेड़ एवं प्रांत घोष प्रमुख आदरणीय श्री महेश सपहा, विभाग समन्वयक श्री राजेश प्रसाद मिश्र, प्रभारी श्रीमती सविता सिंह सरस्वती शिशु मंदिर चांपा विद्यालय से आए हुए तीन प्रशिक्षक स्थानीय प्रशिक्षक एवं समस्त आचार्य परिवार उपस्थित रहे, सर्वप्रथम दीप प्रज्वलन कर वंदना उपरांत कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मंचासीन अतिथियों का परिचय स्वागत वंदन के बाद प्रांतीय घोष प्रमुख महेश सपहा जी द्वारा घोष वर्ग का प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए, कहा यह घेाष वर्ग केवल सरगुजा कोरिया विभाग का ही नहीं बल्कि छत्तीसगढ़ प्रांत के समस्त विभागों में क्रमशः घोष वर्ग आयोजित किया जा रहा है, इस वर्ग में सरगुजा कोरिया विभाग के 11 विद्यालयों से 51 भैया तथा 9 आचार्य कुल 60 प्रशिक्षार्थियों की उपस्थिति रही,तथा 10 शिक्षकों के द्वारा कुशलतापूर्वक घोष वर्ग को संपन्न कराया। अनुभव कथन पश्चात व्यक्तिगत गीत के बाद सरगुजा विभाग प्रचारक जी का उद्बोधन प्राप्त हुआ, अपने उद्बोधन मैं उन्होंने कहा कि घोष में मेरी विशेष रुचि है, मैं भी घोष वादक हूं। संघ एवं विद्या भारती में घोष के प्रारंभिक इतिहास की जानकारी प्रदान किया।आप सभी ने अच्छा अभ्यास किया है। घोष वादन का प्रदर्शन भी मैंने देखा, आपका संयम और अनुशासन प्रशंसनीय है।प्रशिक्षण के बाद इतने से ही आपका घोष वर्ग सम्पन्न नहीं कहलाएगा,आप सभी कम से कम 20 मिनट का समय निकाल करके अपने-अपने घर में नित्य प्रति दिन अभ्यास करें,घोष सामग्री आप स्वयं क्रय करके अपने पास रखें, तथा घोष में दक्ष बनकर विद्यालय के अन्य भैया बहनों को भी सिखाएंगे। उपरांत विद्यालय के व्यवस्थापक सम्माननीय श्री राजरूप छाजेड़ जी का अध्यक्षीय उद्बोधन प्राप्त हुआ, आभार प्रदर्शन के उपरांत संघ प्रार्थना करते हुए कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।






