Thursday, June 11, 2026
Homeकरौलीहिंडौन सिटी में ईद के अवसर पर हजारों लोगों ने दुनिया में...

हिंडौन सिटी में ईद के अवसर पर हजारों लोगों ने दुनिया में अमन, चैन, खुशहाली की दुआ मांगी

मूकनायक/ ओमप्रकाश वर्मा राष्ट्रीय प्रभारी

हिंडौन/ सिटी करौली/ राजस्थान

हिंडौन सिटी में आज करौली रोड स्थित ईदगाह पर ईद उल जुहा की सामूहिक नमाज सुबह 8 बजे अदा की गई।
शहर की सदियों पुरानी परंपरा के अनुसार ईद का त्यौहार भाईचारे के साथ मनाया गया।
मुस्लिम समाज के हजारों लोगों ने देश और दुनिया में अमन चैन और खुशहाली की दुआ मांगी।
शहर के इमाम हाफिज शफी साहब ने नमाज अदा कराई और वक़्फ़ सदर बाबुद्दीन शाह व कमेटी की ओर से ईद की व्यवस्थाओं को संभाला गया।
सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल पेश करते हुए पार्षद महेश बेनीवाल ने शहर इमाम हाफिज शफी, वक़्फ़ कमेटी के सदर बाबुद्दीन शाह, खजांची भीकम खान व उपस्थित पत्रकार गणों का माला पहनाते हुए दुपट्टा ओढ़ा कर स्वागत किया।
पूर्व उपसभापति नफीस अहमद ने शहर में भाईचारे की परंपरा को निभाने वाले पार्षद महेश बेनीवाल का माला और दुपट्टा पहन कर सम्मान किया।
इस अवसर पर एडवोकेट इमरान खान उमर कुरेशी सद्दाम कुरेशी आमिर कुरैशी अतीक अहमद हाजी अब्दुल कादिर मनिहार मुफ्ती अब्दुल हमीद सहित बहुत से गणमान्य लोग मौजूद रहे।
स्थानीय प्रशासन और पुलिस के अधिकारी ईद की व्यवस्था को चाक चौबंद बनाने के लिए मुस्तैद रहे।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments