मूकनायक/नरेश जाटव/कैलादेवी/ करौली/राजस्थान।
करौली । चिकित्सा सेवाओं की आमजन तक समयानुरूप पहुंच की जांच हेतु सीएमएचओ डॉ. सतीश चंद मीना ने पीएचसी महोली और मामचारी में सौ दिवसीय प्रधानमंत्री टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के तहत आयोजित शिविर का औचक निरीक्षण कर सुधार के निर्देश प्रदान किये। इस दौरान डीपीसी -आईईसी लखन सिंह लोधा मौजूद रहे।
सीएमएचओ ने पीएचसी मोहाली में उपस्थित पंजिका कार्मिकों की मौजूदगी जांची। एचपीवी वैक्सीनेशन की स्थिति से रूबरू होकर चिकित्सा अधिकारी द्वारा विद्यालय में एचपीवी वैक्सीनेशन के महत्व से अवगत कराकर निर्धारित आयु वर्ग की बालिकाओं के वैक्सीनेशन करने और आशाओं द्वारा 14 से 15 वर्ष बालिकाओं के अभिभावकों को वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित करने के निर्देश प्रदान किये। उन्होंने संस्था पर हीटवेव से निपटने की तैयारी का जायजा लेकर आवश्यक दवाओं की उपलब्धता हेतु पाबंद किया।
उन्होंने राजीव गांधी सेवा केंद्र में आयोजित शिविर में किए गए एक्स -रे की जानकारी जुटाई और एएनएम-सीएचओ को कैंप के बारे में जन जागरूकता के निर्देश प्रदान किये। कैंप दौरान हंस फाउंडेशन द्वारा एनसीडी रोगियों की जांच स्थिति से रूबरू होकर अधिक से अधिक लोगों की जांच करने व पोर्टल पर इंद्राज करने के लिए पाबंद किया।

