Thursday, June 11, 2026
Homeकरौलीसपोटरा विधायक हंसराज बालोती ने फीता काटकर किया शुभारंभ।

सपोटरा विधायक हंसराज बालोती ने फीता काटकर किया शुभारंभ।

मूकनायक/नरेश जाटव/कैलादेवी/ करौली/राजस्थान।

करौली जिले के सपोटरा में वन विभाग द्वारा RFBP योजना के अंतर्गत 7 विद्यालयों में विद्यार्थियों हेतु फर्नीचर वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस शुभ अवसर पर क्षेत्रीय विधायक हंसराज मीणा ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस दौरान विधायक ने कहा कि यह पहल बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण प्रदान करने एवं शिक्षा के प्रति उन्हें प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
फर्नीचर उपलब्ध होने से अब विद्यार्थियों को सुविधाजनक माहौल में अध्ययन करने का अवसर मिलेगा, जिससे उनकी शिक्षा की गुणवत्ता में भी सुधार होगा।

कार्यक्रम में ब्लॉक शिक्षा अधिकारी श्री भरत लाल मीना, क्षेत्रीय वन अधिकारी अनिल मीना सहित वन विभाग के अधिकारी एवं VFMC के सभी सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे।

क्षेत्र में शिक्षा और विकास से जुड़े ऐसे जनहितकारी कार्य निश्चित रूप से विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रखेंगे।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments