Tuesday, September 29, 2026
HomeUncategorizedशिक्षक संघ एवं अतिथि शिक्षक संघ ने भगतसिंह नेताम को सौंपा ज्ञापन...

शिक्षक संघ एवं अतिथि शिक्षक संघ ने भगतसिंह नेताम को सौंपा ज्ञापन जनजातीय विभाग से जुड़ी समस्याओं के निराकरण की मांग

मूकनायक समाचार
बिरसा/बालाघाट

मध्य प्रदेश शिक्षक संघ की ब्लॉक शाखा बिरसा, परसवाड़ा एवं खैरलांजी तथा अतिथि शिक्षक संघ के संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य एवं राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त भगतसिंह नेताम से उनके निवास पर भेंट कर जनजातीय कार्य विभाग से संबंधित विभिन्न समस्याओं के निराकरण हेतु ज्ञापन सौंपा।

प्रतिनिधिमंडल ने जनजातीय कार्य विभाग में कार्यरत शिक्षकों एवं अतिथि शिक्षकों की लंबित समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए अतिथि शिक्षकों के स्कोर कार्ड में प्रतिवर्ष 4 बोनस अंक (अधिकतम 20 अंक) जोड़ने, 35 वर्ष की सेवा पूर्ण कर चुके शिक्षकों को चतुर्थ क्रमोन्नति का लाभ प्रदान करने, पुराने संवर्ग के शिक्षकों को उच्च पदभार एवं पदोन्नति आदेश जारी करने तथा बैहर ट्रेजरी द्वारा बिलों के निरस्तीकरण एवं ट्राइबल अलाउंस से संबंधित समस्याओं के समाधान की मांग की।

भगतसिंह नेताम ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर चर्चा की। अधिकारियों ने तकनीकी एवं प्रशासनिक समस्याओं के निराकरण के लिए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। नेताम ने भी मांगों के समाधान के लिए सकारात्मक प्रयास करने का भरोसा दिलाया।

इस अवसर पर शिक्षक संघ की ओर से दामेन्द्र मन्दरेले, संतोष मेश्राम, भागीरथी पांचे, एस.आर. उके, हेमेंद्र नेवारे, पी.आर. सोनवाने, मेघराज नगपुरे, महेन्द्र सहारे, सत्यप्रकाश अन्मोले, सुजित खोबरागड़े, दिलीप मरकाम, जितेन्द्र डाहटे, किशोर पटले एवं जितेन्द्र वासनिक सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

वहीं अतिथि शिक्षक संघ की ओर से जिलाध्यक्ष राजकुमार यादव के नेतृत्व में पारस बोरकर, जितेंद्र बघेल, पवन बघेल, माखन हिरवाने, उमेश यादव, गुलशन, रवि कावरे, घनश्याम यादव सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

संघ के पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि जनजातीय विभाग से संबंधित लंबित समस्याओं का शीघ्र समाधान कर शिक्षकों, अतिथि शिक्षकों एवं कर्मचारियों को राहत प्रदान की जाएगी।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments