Thursday, June 11, 2026
HomeUncategorizedभुरवाटोला में अब मिलेगा शुद्ध पेयजल बुद्ध पूर्णिमा पर पूज्य भदन्त संघरत्न...

भुरवाटोला में अब मिलेगा शुद्ध पेयजल बुद्ध पूर्णिमा पर पूज्य भदन्त संघरत्न मानके जी ने किया बोरवेल एवं सबमर्सिबल पंप का लोकार्पण

न्यूज़ छत्तीसगढ़

भुरवाटोला में अब मिलेगा शुद्ध पेयजल बुद्ध पूर्णिमा पर पूज्य भदन्त संघरत्न मानके जी ने किया बोरवेल एवं सबमर्सिबल पंप का लोकार्पण

मूकनायक

दिलीप मैश्राम

डोंगरगढ़,

बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर जनकल्याण एवं मानव सेवा की प्रेरणादायी मिसाल प्रस्तुत करते हुए धम्मदूत पूज्य भदन्त संघरत्न मानके जी (राष्ट्रीय अध्यक्ष, पञ्ञा मेत्ता संघ) द्वारा डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर नगर, वार्ड क्रमांक 20, भुरवाटोला में बोरवेल एवं सबमर्सिबल पंप का दान कर उसका लोकार्पण किया गया।
शनिवार प्रातः 10 बजे प्रज्ञागिरी स्थित भगवान बुद्ध की प्रतिमा के समक्ष पूजा-अर्चना एवं मंगल प्रार्थना के पश्चात क्षेत्र में नवस्थापित बोरवेल का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस जनहितकारी पहल से अब डॉ. आंबेडकर नगर एवं भुरवाटोला क्षेत्र के सैकड़ों परिवारों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो सकेगा।
इस अवसर पर पूज्य भदन्त संघरत्न मानके जी ने धम्मदेसना देते हुए कहा कि —
“जैसे प्रकृति सभी को समान रूप से सूर्य का प्रकाश प्रदान करती है, वैसे ही शुद्ध जल भी बिना किसी भेदभाव के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए।”
उनकी करुणामयी भावना एवं सामाजिक समर्पण से प्रेरित इस सेवा कार्य के लिए क्षेत्रवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए आभार एवं कृतज्ञता प्रकट की।
पञ्ञा मेत्ता संघ के सेवा कार्यों की जानकारी देते हुए भिक्षु धम्मशिखर ने बताया कि पूज्य भदन्त संघरत्न मानके जी पिछले लगभग 40 वर्षों से देशभर के गांवों में शुद्ध पेयजल हेतु बोरवेल एवं कुओं का निर्माण करवा रहे हैं। इसके साथ ही पञ्ञा मेत्ता संघ द्वारा प्रज्ञागिरी निर्माण, गढ़चिरौली के आदिवासी क्षेत्रों में चलता-फिरता दवाखाना, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाएं तथा अनाथ बच्चों के लिए बालसदन जैसी अनेक सामाजिक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।
कार्यक्रम में रजत गजभिए, पल्लवी मेश्राम, किरण मेश्राम, पूनम सुरेखा वेनुगोपाल, अनिल लांडगे, डॉ. मनोज गजभिए (डोंगरगढ़ शाखा अध्यक्ष), अनमोल बौद्ध, एच.के. आजाद, दीपक उके, भरत गड़पायले, मीना घरड़े, स्वीटी डहाट सहित नगर के अनेक गणमान्य नागरिक, समाजसेवी एवं सैकड़ों बौद्ध अनुयायी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन पञ्ञा मेत्ता संघ यूथ अध्यक्ष उपासिका ज्योति मेश्राम द्वारा किया गया।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments