Tuesday, September 29, 2026
Homeराजस्थानभरतपुर में भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी की समीक्षा मीटिंग आयोजित हुई

भरतपुर में भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी की समीक्षा मीटिंग आयोजित हुई

मूकनायक/चंद्रप्रकाश शेरू
भरतपुर/ राजस्थान

भीम आर्मी भारत एकता मिशन एवं आजाद समाज पार्टी की ओर से भरतपुर में एक दिवसीय जिला समीक्षा बैठक आयोजित की गई।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आजाद समाज पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष और भरतपुर डीग के जिला प्रभारी सुरेंद्र सिंह भारतीय रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता भीम आर्मी के ज़िलाध्यक्ष चन्द्रप्रकाश शेरू और आजाद समाज पार्टी के ज़िलाध्यक्ष चंद्रशेखर पार्षद ने की बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों एवं सामाजिक अधिकारों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने का संकल्प लिया।इस मौके पर भीम आर्मी के ज़िलाध्यक्ष चन्द्रप्रकाश शेरू आजाद समाज पार्टी के ज़िलाध्यक्ष चंद्रशेखर पार्षद पूर्व संभाग प्रभारी पुष्पेंद्र कोशल,पुष्कर ठेकेदार पूर्व जिला अध्यक्ष राजन रारह, जिला उपाध्यक्ष चन्द्रभान गादोली, जिला महासचिव कृष्णा विक्रम दिगम्बर, जिला सचिव कृष्णा धर्मपुरा ,मीडिया प्रभारी लेखेन्द्र बंशीबाल और रवि सागर, बनबारी दोरदा उपस्थित रहे।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments