Thursday, June 11, 2026
Homeहिमाचल प्रदेशटेक्निशियन ग्रेड 1 पद से सेवानिवृत्त होने पर किया समारोह का आयोजन

टेक्निशियन ग्रेड 1 पद से सेवानिवृत्त होने पर किया समारोह का आयोजन

मूकनायक/ताजी राम कश्यप
कुमारसैन/हिमाचल प्रदेश

तहसील कुमारसैन में इस वर्ष बहुत सारे कर्मचारियों की सेवा निवृत्ति 30 अप्रैल को हुई इस का एक कारण अप्रैल माह में 58 वर्ष पूरा कर सेवानिवृत्त होना तथा दूसरा कारण सरकार के नये आदेश जो अप्रैल से अप्रैल प्रतिवर्ष सेवा निवृत्त करने के है इस लिए अप्रैल माह में सेवा निवृत्त होने वाले कर्मचारियों की संख्या अधिक रही है आदर्श गांव शेलग के जाने-माने प्रतिष्ठित व्यक्तियों में शामिल सेवा निवृत्त जिला कार्यक्रम अधिकारी के आर कश्यप के लिए अत्यंत प्रसन्नता के क्षण रहे जब उन के बड़े बेटे नवल किशोर हिमाचल पथ परिवहन निगम डिपो रामपूर से टेक्निशियन ग्रेड 1 का 31वर्ष का सेवाकाल पूर्ण कर 30अप्रैल 2026को सेवानिवृत्त हो कर अपने गांव पहुंचते कि इस से पहले रामपूर डिपो में पथ परिवहन के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें और उनके साथ परिवार वालों को को सम्मानित कर भव्य विदाई और प्रितिभोज देकर उन्हें पर परिवहन निगम में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सराहा तथा उनकी सेवाओं को याद किया पथ परिवहन निगम के कर्मचारियों ने भव्य विदाई देकर नवल किशोर को उनके निवास स्थान तक छोड़ा जहां उनके घर पर सेवानिवृत्ति समारोह का आयोजन रखा गया था अपने निवास स्थान पर ढोल नगाड़े तथा शहनाई तथा अन्य वाद्ययंत्र की धुन के साथ पहुंचते ही उन्हें परिवार जनों , ग्रामवासियों तथा दूर दराज से आए मेहमानों ने घेर लिया और कंधे पर उठाकर लोक गीत के साथ खूब मस्ती करते हुए मुख्य गेट पर पहुंचे गृह प्रवेश से पहले उन की माता सुमित्रा देवी ने बेटे- बहू का पारम्परिक रिति रिवाज के मुताबिक पूजन कर सफलता के साथ घर लौटे बेटे -बहु को आशीर्वाद दिया गृह प्रवेश के समय परिवार जनों व रिश्तेदारो ने नवल किशोर का गर्मजोशी से स्वागत किया बहन भाई के मिलन पर बहुत सारे लोग भावुक होते देखे गए सभी रिश्तेदार ग्रामीण और परिवार जनों ने नोटों की माला गले में डाल कर स्वागत किया समारोह के आयोजन को सफल एवं भव्य बनाने के लिए नवल किशोर के छोटे भाई किशोरी लाल, यशपाल तथा बहन अत्रा व बहनोई हरीश कुमार तथा उनकी बेटी कविता, प्रिया और दामाद अमीत राही और चेतन कुमार ने मेहमानों की खातिरदारी में कोई कमी नहीं छोड़ी सेवानिवृत्ति के अवसर पर समस्त मेहमानों के हाव भाव में आप सभी प्रेम के मिलन में अद्भुत संगम देखा गया रात भर असंख्य लोगों को लोक धुनों पर थिरकते देखा गया समारोह के समापन पर नवल किशोर के माता-पिता ने उनके घर पर पधारे मेहमानों और ग्रामवासियों के सहयोग के लिए धन्यवाद कर आभार जताया।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments