Thursday, June 11, 2026
Homeराजस्थानएजुकेट प्रगति कैंप सुमेरपुर की शिक्षार्थीयों का शैक्षिक-सांस्कृतिक भ्रमण।

एजुकेट प्रगति कैंप सुमेरपुर की शिक्षार्थीयों का शैक्षिक-सांस्कृतिक भ्रमण।

मूकनायक न्यूज/सुमेरपुर/राजस्थान।

सुमेरपुर एजुकेट गर्ल्स प्रगति कैंप सुमेरपुर की शिक्षार्थियों ने राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल की कक्षा दसवीं की परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न होने के उपलक्ष्य में शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक भ्रमण का आयोजन किया।
भ्रमण की शुरुआत कैंप में सामूहिक वंदना से हुई। इसके पश्चात सभी शिक्षार्थियों ने छत्तीस कौम गौशाला पहुंचकर गायों को चारा खिलाया, तत्पश्चात अभिनव महावीर धाम सुमेरपुर पहुंचकर बेटियों ने भव्य आर्ट गैलरी का अवलोकन किया, जहां जैन धर्म एवं भारतीय संस्कृति से जुड़ी कलाकृतियों एवं महावीर स्वामी के जीवन प्रसंगों को देखा।
इस अवसर पर भोजन के भामाशाह गणपत परमार ने सभी शिक्षार्थियों एवं स्टाफ के लिए भोजन-प्रसादी की व्यवस्था की। एजुकेट गर्ल्स प्रगति कैंप ने भामाशाह का हृदय से आभार व्यक्त किया।
प्रेरक शकुन कुमारी एवं प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर हर्षण धवल के नेतृत्व में आयोजित इस भ्रमण से बेटियों को संस्कार, संस्कृति एवं सेवा का व्यावहारिक ज्ञान मिला। प्रेरक शकुन कुमारी ने बताया कि सभी शिक्षार्थीयों ने सभी विषयों के पेपर सफलतापूर्वक दिए हैं। अब रिजल्ट का इंतजार है, हमें शत-प्रतिशत सफलता मिलने का विश्वास है। इस दौरान पूर्व प्रेरक प्रकाश कुमार, अभिभावक व सभी शिक्षार्थी मौजूद रहीं।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments