Friday, April 17, 2026
Homeकरौलीभारत बंद के शहीदों की स्मृति में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित

भारत बंद के शहीदों की स्मृति में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित

मूकनायक ओमप्रकाश वर्मा राष्ट्रीय प्रभारी

हिंडौन सिटी/ करौली/ राजस्थान

2 अप्रैल 2018 के भारत बन्द के दौरान शहीद हुए भीम सैनिकों की स्मृति में गुरुवार 2 अप्रैल 2026 को सायं 7: 00 बजे जिला स्तरीय श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन अंबेडकर सर्किल हिंडौन सिटी बयाना रोड चुंगी बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष किया गया। कार्यक्रम का आयोजन अंबेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसाइटी जिला कार्यकारिणी हिंडौन सिटी द्वारा किया गया। इस दौरान सर्वप्रथम शहीदों के सम्मान में 2 मिनट का मौन रखा गया। इसके बाद कैंडल जलाकर शहीदों को याद किया। समिति के जिला अध्यक्ष यादराम यादव के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में संभाग सचिव नेमीचंद, जिला सचिव राम सिंह जाटव, उपाध्यक्ष उदय सिंह, कोषाध्यक्ष दिनेश चंद सहित समाज के गणमान्य नागरिक पूरणमल जाटव राष्ट्रपति पुरस्कृत शिक्षक, समाजसेवी भरत बाबा, मनोज देवत, कमल ठेकेदार, मनीष कुमार, विजय,विशंभर दयाल, मानसिंह बौद्ध ,शेर सिंह सुमन, शिव सिंह सहित समिति के पदाधिकारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। समिति के जिला सचिव राम सिंह करसोलिया ने कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य 2 अप्रैल 2018 को भारत बंद के दौरान शहीद हुए भीम सैनिकों को सम्मान देना बताया। कार्यक्रम का समापन जय भीम के नारों के साथ संपन्न हुआ।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments