मूकनायक/रिपोर्टर, राजेश कुमार/बस्ती/उत्तर प्रदेश
बस्ती। पचानू में भारतीय संविधान के निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर जनपद बस्ती के डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क, पचानू में भव्य समारोह का सफल आयोजन किया गया।
कार्यक्रम सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चला, जिसमें सामाजिक, राजनीतिक और शैक्षणिक क्षेत्र से जुड़े कई प्रमुख व्यक्तित्व शामिल हुए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता बृजभान द्वारा की गई, जबकि संचालन की जिम्मेदारी धर्मराज अंबेडकर ने संभाली।
मुख्य अतिथि के रूप में मा. तिलकराम (पूर्व एसआई, पुलिस विभाग) एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष (भारतीय बौद्ध महासभा, उ. प्र ) उपस्थित रहे।
इसके अलावा विशिष्ट अतिथियों में मा. रामतोल अर्जक, हृदयराम चौधरी, बुद्ध प्रकाश (एडवोकेट), डी.के. वर्मा (सरदार सेना), मा. रामदुलारे (चौकवा) और इंजीनियर नेबूलाल (समाजसेवी) सहित कई सम्मानित व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में वक्ताओं के रूप में विभिन्न क्षेत्रों के बुद्धिजीवियों ने अपने विचार व्यक्त किए।
आयोजन समिति में मा. राम बहोर गौतम के नेतृत्व में कई स्थानीय कार्यकर्ता और सामाजिक कार्यकर्ता सक्रिय रूप से जुड़े रहे। आयोजन को सफल बनाने में क्षेत्र के दर्जनों लोगों का सराहनीय योगदान रहा।
कार्यक्रम के दौरान गोपालचंद और उनके साथियों द्वारा समय-समय पर प्रेरणादायक मिशन गीत प्रस्तुत किए गए, जिससे कार्यक्रम में सांस्कृतिक रंग भी देखने को मिला।
आयोजकों ने सभी ग्रामवासियों एवं क्षेत्रीय नागरिकों का आभार व्यक्त किया। यह आयोजन न केवल डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम बना, बल्कि सामाजिक एकता और जागरूकता का संदेश भी दे गया।

